Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Pawan completed a 400-kilometer cycling ride in 20 hours

Hisar News: पवन ने 20 घंटे में पूरी की 400 किलोमीटर की साइक्लिंग

Wed, 25 Nov 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 25 Nov 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Pawan completed a 400-kilometer cycling ride in 20 hours
साइकिल यात्रा के दाैरान पवन ढुकिया
हिसार। आदमपुर क्षेत्र के गांव सदलपुर निवासी 32 वर्षीय प्लंबर पवन कुमार ढुकिया ने रविवार को अपनी 21 किलो वजनी साधारण देसी साइकिल पर 400 किलोमीटर की कठिन साइक्लिंग महज 20 घंटे में पूरी की। लुधियाना से जालंधर होते हुए अटारी सीमा तक और फिर वापस लौटकर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। करीब 70 किलो वजन वाले पवन अब अंतरराष्ट्रीय सुपर रैंडोनियर (एसआर) खिताब पाने की तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन

पवन का अगला पड़ाव 6 दिसंबर को पंजाब के पटियाला में होने वाली 200 किलोमीटर की साइक्लिंग है। इसे पूरा करने के बाद वह एसआर खिताब हासिल कर लेंगे। इसके बाद उनका लक्ष्य 17 दिसंबर को तमिलनाडु में 1000 किलोमीटर की महासाइक्लिंग पूरी करना है। अगले साल जनवरी में वह 1200 किलोमीटर की महासाइक्लिंग की तैयारी करेंगे। इसके जरिए उनका लक्ष्य हर चार साल बाद होने वाली प्रतियोगिता के लिए अगले साल अगस्त में पेरिस पहुंचना है। पवन सेना भर्ती के लिए युवाओं को शारीरिक अभ्यास करवाते हैं। साप्ताहिक साइक्लिंग भी इसी अभ्यास का हिस्सा है।
विज्ञापन

सुपर रैंडोनियर खिताब की ओर अग्रसर
फ्रांस की प्रतिष्ठित संस्था ऑडेक्स क्लब पेरिसियन की ओर से सुपर रैंडोनियर (एसआर) खिताब दिया जाता है। इसके लिए एक ही सीजन में 200, 300, 400 और 600 किलोमीटर की चार अलग-अलग दूरियों की साइक्लिंग निर्धारित समय में पूरी करनी होती है। पवन अब तक 600, 300 और 400 किलोमीटर के तीन पड़ाव पार कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे पवन के कठिन पड़ाव
पवन ने 600 किलोमीटर की साइक्लिंग नोएडा से मसूरी और वापसी का सफर 38 घंटे में पूरा किया। वहीं, 300 किलोमीटर की दूरी जालंधर से दिल्ली रोड पर महज 13 घंटे में तय की। हाल ही में लुधियाना-जालंधर-अटारी सीमा मार्ग पर 400 किलोमीटर की साइक्लिंग 20 घंटे में पूरी की। उन्होंने ये सभी सफर निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे किए हैं। आर्थिक तंगी के बावजूद पवन ने साधारण साइकिल से यह मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed