Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Mock drill will be held at Mahabir Stadium in Hisar at 4 pm, 400 employees from 10 departments will participate
{"_id":"681b1d3581c585c0a1087969","slug":"video-mock-drill-will-be-held-at-mahabir-stadium-in-hisar-at-4-pm-400-employees-from-10-departments-will-participate-2025-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में शाम 4 बजे महाबीर स्टेडियम में होगी मॉक ड्रिल, 10 विभागों के 400 कर्मचारी हिस्सा लेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में शाम 4 बजे महाबीर स्टेडियम में होगी मॉक ड्रिल, 10 विभागों के 400 कर्मचारी हिस्सा लेंगे
उपायुक्त अनीश यादव ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश अनुसार आज 7 मई को हिसार में मॉक ड्रिल की जाएगी। महाबीर स्टेडियम में जिला प्रशासन की ओर से संयुक्त कि डि्रल की जाएगी। जिसमें सभी विभागों की ओर से उनकी तैयारी परखी जाएंगी। आपदा प्रबंधन की टीम इसके लिए तैयारी कर रही है। सायरन बजते ही हिसार शाम 7:50 से लेकर 8 बजे तक 10 मिनट का ब्लैक आउट किया जाएगा।
मीडिया को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय के अलावा उपमंडल मुख्यालय पर मॉक ड्रिल की जाएगी। गांवों में भी मुनादी करवाई जाएगी। सभी सरकारी विभागों की क्षमताओं और तैयारियों को परखा जाएगा।
हिसार में 8 जगहों पर सायरन बजाया जाएगा। जिसके बाद सभी लोगों को अपने अपने एक्शन प्लान के हिसाब से काम करना होगा। ब्लैक आउट के दौरान लोग पैनिक ना हों बल्कि वह अपने घरों की लाइटें बंद कर प्रशासन का सहयोग करें।इस अभ्यास का मकसद किसी भ आपातकालीन स्थित से निपटने का है। ऐसे में हर एक नागरिक इसमें अपना सहयोग करे।
पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने कहा कि ब्लैक आउट के दौरान किसी भी तरह की लाइटें घरों में ना जलाएं, पंखे, एसी कुलर इत्यादि चला सकते हैं मगर जिन चीजों से लाइट ज्यादा उत्पन्न हो ऐसी चीजें बंद रखें। रोड पर चलने वाले वाहन अपने विवेक से फैसला लें। वाहन को बीच सड़क में रोकने के बजाय साइड पार्किंग में या खुली जगह पर खड़ा करें। मॉक ड्रिल में 30 से अधिक विभाग शामिल होंगे।
इसके अलावा 400 से अधिक कर्मचारी प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से मॉक ड्रिल में भाग लेंगे। मॉक ड्रिल के दौरान लोगों को सिखाया व बताया जाएगा कि उन्हें हवाई हमलों की सूरत में कहां शरण लेनी है।
डिफेंस सेक्टर के आरडब्ल्यूए प्रधान ईश्वर चंद्र रेढडू़ ने बताया कि वह शाम को अपने स्तर पर सेक्टर में मॉक ड्रिल का अभ्यास करवाएंगे।
एयरपोर्ट तथा कैंट के कारण हिसार महत्वपूर्ण
हिसार में आर्मी बेस एरिया हिसार कैंट होने के चलते यह जिला संवेदनशील है। यहां एयरपोर्ट का निर्माण भी अभी हुआ है।बीएसएफ कैंप भी हिसार जिले में है। दो माह पहले हिसार एयरपोर्ट पर कुछ दिनों पहले लड़ाकू विमानों ने रिहर्सल की थी। ऐसे में हवाई पट्टी को लेकर भी सुरक्षा बरते जाने की जरूरत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।