{"_id":"6ae78f74c7926722fa04169e","slug":"amidst-the-brilliance-of-fireworks-the-procession-of-the-suns-radiance-emerged-hisar-news-c-21-hsr1005-985147-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: आतिशबाजी की चमक में निकली सूर्य प्रभा की सवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: आतिशबाजी की चमक में निकली सूर्य प्रभा की सवारी
Mon, 02 Nov 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
हिसार।तिरुपति धाम के ब्रह्मोत्सव के दौरान घोड़ा सवारी शोभा यात्रा में उपस्थित अर्चक व श्रद्धालु
विज्ञापन
हिसार। श्री तिरुपति बालाजी धाम में चल रहे सात दिवसीय ब्रह्मोत्सव में भक्ति और उल्लास का संगम देखने को मिल रहा है। घोड़ा सवारी के साथ हुई भव्य आतिशबाजी और सूर्य प्रभा की शोभायात्रा ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया। उत्सव 2 नवंबर को संपन्न होगा।
ब्रह्मोत्सव में विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। वे धाम में स्थापित मंदिरों के दर्शन कर आराधना कर रहे हैं। सुबह और शाम भगवान की अलग-अलग सवारियां निकाली जा रही हैं। घोड़ा सवारी की शोभायात्रा के दौरान भव्य आतिशबाजी की गई।
अनंत श्री विभूषित सर्वश्री नारायणाचार्य महाराज के सानिध्य में सूर्य प्रभा की सवारी विधि-विधान से निकाली गई। भगवान के विग्रह को विशाल छत्र से सुसज्जित सवारी पर विराजमान किया गया। श्रद्धालुओं ने रथ को हाथों से खींचकर धाम की परिक्रमा की।
विज्ञापन
उत्सव में विष्वक्सेन द्वारा मार्गावलोकन, पूर्ण कोठी, शेष वाहन, गरुड़ और हनुमान सवारी की शोभायात्राएं निकाली गईं। भगवान के मोहिनी स्वरूप का नगर भ्रमण भी हुआ। समापन दिवस पर 2 नवंबर को सुबह पुष्करणी स्नान, दोपहर में द्वादश आराधना और शाम को पुष्पक विमान की सवारी निकाली जाएगी।