Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Major action by CIA Narnaund: ₹2.50 lakh in cash and 25 kg of electric wire recovered in a theft case.
{"_id":"6ab64a51c18e5bbbf106be7b","slug":"video-major-action-by-cia-narnaund-rs250-lakh-in-cash-and-25-kg-of-electric-wire-recovered-in-a-theft-case-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीआईए नारनौंद का बड़ा एक्शन: चोरी के मामले में 2.50 लाख रुपए कैश और 25 किलो बिजली की तार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईए नारनौंद का बड़ा एक्शन: चोरी के मामले में 2.50 लाख रुपए कैश और 25 किलो बिजली की तार बरामद
हांसी पुलिस की सीआईए नारनौंद टीम ने चोरी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अब तक 2.50 लाख रुपए नकद और 25 किलोग्राम बिजली की तार बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों ने गैबीनगर के पास निर्माणाधीन बिजली घर से बिजली की तार और केबल चोरी की थी।
डीएसपी क्राइम रविंद्र सांगवान ने बताया कि थाना नारनौंद में गैबीनगर के पास निर्माणाधीन बिजली घर से बिजली की तार और केबल चोरी होने के संबंध में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच सीआईए नारनौंद की टीम को सौंपी गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने टिंकू पुत्र संदीप निवासी बास को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 25 किलोग्राम बिजली की तार और 3,000 रुपए नकद बरामद किए गए। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
डीएसपी रवींद्र सिंह ने बताया कि जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने चोरी की तार खरीदने वाले विकास पुत्र कर्मबीर निवासी करसिंधु, जिला जींद को गिरफ्तार किया। विकास उचाना में कबाड़ी की दुकान चलाता है। पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर को विकास से चोरी की तार बेचकर प्राप्त 2.30 लाख रुपए नकद बरामद किए गए। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए सीआईए नारनौंद की टीम ने संजय खटक पुत्र सतबीर निवासी पधाना, जिला करनाल को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में संजय खटक ने अपने साथी टिंकू और अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने की जानकारी दी है। आरोपी ने गैबीनगर के पास निर्माणाधीन बिजली घर से बिजली की तार और केबल चोरी करने तथा चोरी की तार को कबाड़ी विकास को बेचने के संबंध में भी जानकारी दी है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में सामने आई अन्य चोरी की वारदातों और चोरी के सामान की जानकारी की तस्दीक की जा रही है। पुलिस टीम बरामदगी के प्रयास कर रही है। साथ ही मामले में शामिल अन्य आरोपियों और चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त से जुड़े लोगों के संबंध में भी पूछताछ जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।