फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mothers to stay with newborns; NICU to be converted into MNCU.

Hisar News: नवजातों के साथ रहेंगी मां, एनआईसीयू बनेगा एमएनसीयू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Mothers to stay with newborns; NICU to be converted into MNCU.
हिसार। बीमार नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य और मां के साथ उनके भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करने के लिए नवजात गहन चिकित्सा इकाइयों (एनआईसीयू) को मातृ-नवजात शिशु देखभाल इकाई (एमएनसीयू) में बदला जा रहा है। इसके तहत बीमार 20 शिशुओं के साथ उनकी सात माताओं के रहने के लिए भी विशेष बेड की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन नागरिक जिला अस्पताल के प्रवक्ता डॉ. प्रभुदयाल ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के निर्देश पर कुरुक्षेत्र में एमएनसीयू बनाया जा चुका है। वहां विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (एसएनसीयू) में 22 बेड के साथ एमएनसीयू की सुविधा शुरू की गई है। जिलेभर के चिकित्साधिकारियों को बुधवार को वहां व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।
विज्ञापन

अधिकतम दो बच्चों को रखा जा सकता है : जिला अस्पताल में हर महीने करीब 300 प्रसव होते हैं। इनमें लगभग आधे सिजेरियन प्रसव होते हैं। इसके बावजूद नवजातों के लिए झूला/पालना (क्रेडल) की संख्या मात्र एक है जिसमें अधिकतम दो बच्चों को रखा जा सकता है। अब इसी कक्ष में माताओं के लिए सात बेड लगाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed