फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Hisar News ›   Jassi Petwar launches a sharp attack on the BJP in Hansi, raising questions about vote theft and unemployment.

हांसी में जस्सी पेटवाड़ का भाजपा पर तीखा हमला, वोट चोरी और बेरोजगारी पर उठाए सवाल

Fri, 30 Oct 2026 02:47 PM IST
Naveen Naveen
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:47 PM IST
Jassi Petwar launches a sharp attack on the BJP in Hansi, raising questions about vote theft and unemployment.
नारनौंद से कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ ने भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए वोट चोरी, बेरोजगारी, भर्ती प्रक्रिया और प्रदेश की सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने भाजपा नेताओं द्वारा कांग्रेस पर पाकिस्तान से फंडिंग के आरोप लगाने को जनता के बीच जहर फैलाने की कोशिश बताया। विधायक पेटवाड़ ने कहा कि इसी मुद्दे पर जनता की आवाज उठाने और वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस 1 नवंबर को दिल्ली में एक बड़ी रैली का आयोजन कर रही है। चुनाव आयोग पर सवाल और वोट चोरी का आरोप विधायक जस्सी पेटवाड़ ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद 12 लाख 65 हजार वोट कैसे बढ़ गए। उन्होंने दावा किया कि 5 अक्टूबर की रात 11 बजे तक मतदान प्रतिशत 61.33 प्रतिशत था, जिसे बाद में बदलकर 6 अक्टूबर को 65.65 प्रतिशत और 7 अक्टूबर को 67.19 प्रतिशत कर दिया गया। उन्होंने पूछा कि मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना तक इतने वोटों का बढ़ना क्या वोट चोरी नहीं है? कांग्रेस प्रदेश सरकार और चुनाव आयोग से इस सवाल का जवाब मांग रही है, लेकिन कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस महज 14 हजार वोटों के अंतर से सरकार बनाने से चूक गई और उचाना विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी 32 वोटों से हारे, जहां 250 से अधिक बैलेट पेपर की गिनती नहीं होने का भी आरोप है। राशन कार्ड और महिला वादे पर भी उठाए सवाल विधायक पेटवाड़ ने भाजपा पर चुनाव से पहले राशन कार्ड और वोटर लिस्ट से जुड़े मुद्दों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले 51 लाख राशन कार्ड बनाए गए थे, लेकिन चुनाव के बाद स्थिति बदल गई। भाजपा के महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये देने के वादे पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं को यह राशि नहीं मिली है और झूठे वादे करके वोट लेना जनता के साथ धोखा है। बेरोजगारी और भर्ती प्रक्रिया पर भाजपा सरकार पर आरोप प्रदेश में बेरोजगारी और सरकारी भर्तियों को लेकर विधायक जस्सी पेटवाड़ ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय पढ़े-लिखे युवाओं को आईएएस, एचसीएस और अन्य बड़े पदों पर भर्ती के अवसर मिलते थे, जबकि कम पढ़े-लिखे युवाओं को सी और डी ग्रुप की नौकरियां दी जाती थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से बैकडोर भर्तियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार के दौरान एचपीएससी और एचएसएससी के माध्यम से डेढ़ लाख से अधिक भर्तियां की गई थीं, जबकि भाजपा सरकार के 12 वर्षों में केवल 24 हजार नौकरियां दी गई हैं। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में हुई भर्तियां अदालतों में चुनौती दी जा रही हैं। उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार के समय करीब 25 हजार सफाई कर्मचारियों की भर्ती का उदाहरण देते हुए कहा कि उस समय आठवीं और दसवीं पास युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार दिया जाता था। उन्होंने सवाल उठाया कि आज पीएचडी और ग्रेजुएट युवाओं को चपरासी के पद के लिए आवेदन करने की स्थिति में क्यों पहुंचा दिया गया है। उन्होंने कहा कि रोजगार सभी को मिलना चाहिए और पद के अनुसार योग्यता का निर्धारण होना चाहिए। सड़कों की खराब स्थिति और खांडाखेड़ी सड़क का मुद्दा प्रदेश की सड़कों की खराब स्थिति पर बोलते हुए विधायक जस्सी पेटवाड़ ने कहा कि नारनौंद, हांसी सहित पूरे हरियाणा में सड़कों की हालत बेहद खराब है और सड़कें बनने के कुछ महीनों बाद ही टूट जाती हैं। उन्होंने खांडाखेड़ी सड़क के संबंध में बताया कि इस सड़क के लिए विधानसभा में आवाज उठाई गई थी और 11 करोड़ 54 लाख रुपये की राशि मंजूर हो चुकी है, जिसके टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी कर काम शुरू करवाया जाएगा। दिल्ली में कांग्रेस की रैली वहीं, वोट चोरी के मुद्दे पर दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की रैली को लेकर पूर्व विधायक पदम दहिया ने कहा कि कांग्रेस चुनाव में कथित वोट चोरी के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रही है। इसी मुद्दे को लेकर दिल्ली में बड़ी रैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भारी संख्या में लोग पहुंचेंगे और कांग्रेस इस मुद्दे को मजबूती से उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अंबेडकरनगर में बारिश के बीच परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे अभ्यर्थी, चेकिंग में हो रही देरी

30 Oct 2026

फर्रुखाबाद अग्निकांड: मऊदरवाजा में किराना दुकान में उठी लपटें, ग्रामीणों ने बमुश्किल पाया काबू

30 Oct 2026

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा: लखीमपुर खीरी के 25 केंद्रों पर शुरू हुई पीईटी, अभ्यर्थियों का कलावा कटवाया, कड़े-क्लेचर उतरवाए

30 Oct 2026

जीरा के गांव नूरपुर में मजदूरों और किसानों के बीच विवाद सुलझाने पहुंचे गुरप्रीत सिंह इट्टां वाली

बिहार में अक्टूबर में लौटी ठंड, भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

30 Oct 2026
विज्ञापन

ऊना: घर बैठे करें मां चिंतपूर्णी के लाइव दर्शन, शुक्रवार को माता रानी के दरबार से पाएं दिव्य दर्शन

30 Oct 2026

एमपी में बारिश का दौर जारी

30 Oct 2026
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

30 Oct 2026

जीरा में अकाली दल के कार्यकर्ताओं से मिले पर्यवेक्षक हरदेव नोनी मान, सुनीं समस्याएं

उज्जैन: कुमकुम, चंद्रमा और बेलपत्र से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में गूंजे जय श्री महाकाल के जयकारे

30 Oct 2026

सिद्धार्थनगर: हत्या के विरोध में दो घंटे जाम रहा मार्ग

30 Oct 2026

पडरौना बस हादसा: मृत स्टाफ नर्स नेहा मिश्रा के परिजनों से मिले सांसद विजय दुबे

30 Oct 2026

महराजगंज: व्यापारियों से पैसे लेते पीआरडी जवानों का वीडियो वायरल

30 Oct 2026

महराजगंज: निलंबित अनुसेवक अब तहसील परिसर में उठा रहे कूड़ा

30 Oct 2026

संतकबीरनगर: कांग्रेस की रैली देश के संविधान में विश्वास रखने वाले देशवासियों की है:अभिषेक

30 Oct 2026

कुशीनगर: मुर्गे का मांस खाने के बाद आठ वर्षीय बच्चे की मौत

30 Oct 2026

महराजगंज: आत्मरक्षा शिविर में छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के गुर

30 Oct 2026

देवरिया: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक

30 Oct 2026

देवरिया: 40 हजार रुपये मांगने पर महिला पर घास काटने वाले औजार से हमला

30 Oct 2026

देवरिया: बारिश थमते ही सड़कों पर बढ़ा वाहनों का दबाव, घंटों रेंगते रहे वाहन

30 Oct 2026

बस्ती: करवा चौथ पर जिला महिला अस्पताल में कम रही मरीजों की संख्या

30 Oct 2026

VIDEO: करवा चौथ पर लखबीर सिंह लक्खा की आवाज का छाया जादू, जमकर झूमे लोग

30 Oct 2026

वेतन भोगी बचत खाता योजना के तहत पीड़ित को मिला 45 लाख का बीमा चेक

30 Oct 2026

VIDEO: ठाकुरजी को माना पति, करवाचाैथ का रखा व्रत; नंदगांव में लिया सास-ससुर का आशीर्वाद

30 Oct 2026

बस्ती: खुशहालगंज की रामलीला में दशरथ प्रतिज्ञा और राम वन गमन का मंचन

30 Oct 2026

कुशीनगर: डीएम ने सैनिक बंधु बैठक में पूर्व सैनिक समस्याएं सुनीं

30 Oct 2026

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने चीन को 5-2 से हराया, अंक तालिका में

पंजाब रोडवेज-पनबस/पीआरटीसी कर्मचारियों की मांगों पर मंत्री ने जताई सहमति, 1 नवंबर को लुधियाना में होगी अहम बैठक

वीडियो: उखली पुल से नादौन तक 47 किलोमीटर का सत्यनिष्ठा मार्च निकाला

नीला ड्रम केस: 18 महीने बाद खुला वो मकान जहां मुस्कान ने किया था सौरभ का कत्ल, बिखरा पड़ा मिला सामान

29 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed