{"_id":"6ae4f31bc7045ddaee0fafd5","slug":"officials-must-ensure-time-bound-resolution-of-cm-window-complaints-dc-hisar-news-c-21-hsr1020-983820-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम विंडो की शिकायतों का समयबद्ध निपटारा करें अधिकारी : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम विंडो की शिकायतों का समयबद्ध निपटारा करें अधिकारी : डीसी
Sat, 31 Oct 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
हांसी। डीसी राहुल नरवाल ने अधिकारियों को सीएम विंडो और समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए निर्धारित समयसीमा में निपटारा करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से किसानों की फार्मर आईडी में दर्ज त्रुटियों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक करवाने और पात्र लाभार्थियों को आवंटित प्लॉटों का कब्जा दिलाने की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा।
एसीएस डॉ. सुमिता सिंह मिश्रा ने मुख्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद जिला सचिवालय में आयोजित बैठक में डीसी ने स्पष्ट किया कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और शिकायतों को केवल औपचारिकता समझकर नहीं निपटाया जाए।
संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि तकनीकी या रिकॉर्ड संबंधी कमियों के कारण कोई पात्र किसान सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। प्रत्येक शिकायत पर की गई कार्रवाई का रिकॉर्ड रखा जाए और लंबित मामलों की नियमित समीक्षा हो।
विज्ञापन
डीसी ने पात्र लाभार्थियों को आवंटित प्लॉटों का कब्जा दिलाने संबंधी शिकायतों पर भी नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में आवंटन दस्तावेजों, संबंधित रिकॉर्ड और मौके की वास्तविक स्थिति की जांच की जाए। पात्र लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें और उन्हें नियमानुसार उनका अधिकार मिले।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं इसलिए अधिकारी निर्धारित समयसीमा में हर शिकायत का समाधान सुनिश्चित करें। एक से अधिक विभागों से जुड़ी शिकायतों को आपसी समन्वय के अभाव में लंबित न रखा जाए और संबंधित अधिकारी संयुक्त रूप से कार्रवाई करें।
डीसी ने स्थानीय समस्याओं के मामलों में अधिकारियों को स्वयं मौके पर जाकर जांच करने और तथ्यों व दस्तावेजों के आधार पर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।