फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Children showcased their cultural and creative talents at the children's festival.

Hisar News: बाल महोत्सव में बच्चों ने सांस्कृतिक और रचनात्मक प्रतिभा का दिखाया हुनर

Sat, 31 Oct 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 31 Oct 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Children showcased their cultural and creative talents at the children's festival.
जिलास्तरीय बाल महोत्सव में पहुंची हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव डॉ. मीना कम्बो - फोटो : Social Media
हांसी। जिलास्तरीय बाल महोत्सव के चौथे दिन शुक्रवार को बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव डॉ. मीना कम्बोज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

उपायुक्त राहुल नरवाल के मार्गदर्शन में जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कम्बोज ने कहा कि बाल महोत्सव बच्चों की छिपी प्रतिभा को पहचानने और निखारने का सशक्त मंच है। ऐसे आयोजनों से उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सहयोग की भावना विकसित होती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ सांस्कृतिक, खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। शिक्षकों और अभिभावकों को बच्चों की रुचि पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने बाल भवन परिसर में प्रतियोगिताओं का अवलोकन कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बाल कल्याण अधिकारी ओमप्रकाश ने कहा कि उपायुक्त राहुल नरवाल के मार्गदर्शन में परिषद बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। उद्देश्य सरकारी और निजी विद्यालयों के अधिक से अधिक बच्चों को प्रतिभा प्रदर्शन का मंच उपलब्ध करवाना है। उन्होंने शिक्षकों, अभिभावकों और सहयोगी संस्थाओं के योगदान की सराहना की।
प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में लोकेश शर्मा, राम, रोकी डेन, सुखविंद्र सिंह सुखी, संजय परोसा, नवीन मेहरा, सतीश, विजेंद्र मेहरा, मोनिका, ममता और मीना शामिल रहे। मंच संचालन ऋषि सैनी ने किया।

पांच प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
चौथे दिन ग्रुप डांस (तृतीय ग्रुप), रंगोली, स्केचिंग ऑन द स्पॉट, सोलो डांस और क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बच्चों ने रंगोली में आकर्षक कलाकृतियां बनाईं और स्केचिंग व क्ले मॉडलिंग में अपनी कल्पनाशीलता दिखाई। वहीं सोलो और ग्रुप डांस की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। महोत्सव के पांचवें एवं अंतिम दिन सोलो क्लासिकल डांस, देशभक्ति गीत, ग्रुप डांस (चतुर्थ ग्रुप) और क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed