{"_id":"6ae4f45a6d92b79a1e060d00","slug":"145-complaints-received-at-the-bijli-panchayat-electricity-grievance-forum-issues-regarding-low-voltage-and-incorrect-billing-were-raised-hisar-news-c-21-hsr1020-983738-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बिजली पंचायत में पहुंचीं 145 शिकायतें, लो वोल्टेज का उठा मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बिजली पंचायत में पहुंचीं 145 शिकायतें, लो वोल्टेज का उठा मुद्दा
Sat, 31 Oct 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
बालसमंद। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से शुक्रवार को पनिहार फार्म हाउस पर बिजली पंचायत आयोजित की गई। इसमें नलवा विधायक रणधीर पनिहार की मौजूदगी में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों ने बिजली संबंधी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं।
पंचायत में 145 शिकायतें और आवेदन प्राप्त हुए। निगम की और से निदेशक मुकेश चौहान, चीफ इंजीनियर हरिदत्त, एसई अविनाश यादव, एक्सईएन विनीत पातड़ और एसडीओ धर्मवीर की ओर से मौके पर ही समाधान किया गया।
पंचायत में ग्रामीणों ने नए बिजली कनेक्शन, ढाणी कनेक्शन, लो वोल्टेज, गलत बिल, ट्रांसफार्मर लगाने और बिजली लाइनों को शिफ्ट करने की मांग उठाई। किसानों ने ट्यूबवेल और झींगा पालन के लिए बिजली कनेक्शन उपलब्ध करवाने की मांग रखी। वहीं रिहायशी क्षेत्रों और स्कूलों के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइनों को हटाने तथा ढीली तारों को कसने की शिकायतें भी सामने आईं।
विज्ञापन
गांव कालवास निवासी श्रीराम शर्मा ने बताया कि वर्ष 2024 में 43 हजार रुपये का बिजली बिल भरने के बावजूद अब उनके खाते में करीब डेढ़ लाख रुपये बकाया दिखाया जा रहा है। इस पर अधिकारियों को बिल की दोबारा जांच के निर्देश दिए गए। स्याड़वा के ग्रामीणों ने 33 केवी लाइन बिछाने की मांग रखी। भरीया के सरपंच सुरजीत ने खाली खड़े आठ बिजली पोल हटाने और पांच ढाणियों को नए कनेक्शन देने की मांग की। वहीं बासड़ा निवासी भजनलाल ने बिजली लाइन के तार बदलवाने की मांग उठाई।
विधायक ने अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध समाधान करने, लंबित ढाणी कनेक्शन जारी करने और बिजली आपूर्ति सुचारू रखने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी देते हुए पात्र परिवारों से घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवाकर सब्सिडी का लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा नेता प्रवीन जैन, सुरेंद्र मंडा, भूप सिंह खिचड़, गुलाब खनंगवाल और विभिन्न गांवों के सरपंच मौजूद रहे।