Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Fire breaks out in a furniture shop operating inside a house in Hansi; damage estimated at around 4 lakh rupees.
{"_id":"6ae0a64c62a955898e0ee73a","slug":"video-fire-breaks-out-in-a-furniture-shop-operating-inside-a-house-in-hansi-damage-estimated-at-around-4-lakh-rupees-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में मकान के अंदर चल रही फर्नीचर की दुकान में लगी आग, करीब 4 लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में मकान के अंदर चल रही फर्नीचर की दुकान में लगी आग, करीब 4 लाख का नुकसान
हांसी। हांसी में नेहरू कॉलेज के नजदीक झंडेवाला मंदिर के पास एक मकान में चल रही फर्नीचर की दुकान में आग लगने से करीब 4 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। आग लगने से दुकान में रखा लकड़ी का सामान, तैयार किए गए दरवाजे-खिड़कियां, मशीनें और छोटे उपकरण जलकर राख हो गए। आग की चपेट में आने से मकान की लकड़ी की दो छतें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
फायर ब्रिगेड ऑपरेटर राहुल ने बताया कि जगदीश नामक व्यक्ति मकान के बाहर बनी दुकान में लकड़ी के दरवाजे और अन्य फर्नीचर बनाने का काम करता था। इसी दौरान दुकान के अंदर आग लग गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने करीब 15 से 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया। आग से मकान और दुकान में रखे सामान सहित लगभग 4 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।