{"_id":"6ae0f48abb4a738ed608e21a","slug":"womens-products-will-get-a-market-the-canteen-will-run-in-the-corporation-office-products-will-be-sold-at-the-old-government-college-ground-and-madhuban-park-three-porta-cabins-allotted-by-draw-hisar-news-c-21-hsr1020-982013-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: महिलाओं के उत्पादों को मिलेगा बाजार, निगम कार्यालय में चलेगी कैंटीन, पुराने राजकीय महाविद्यालय मैदान और मधुबन पार्क में बिकेंगे उत्पाद, ड्रॉ से तीन पोर्टा केबिन आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: महिलाओं के उत्पादों को मिलेगा बाजार, निगम कार्यालय में चलेगी कैंटीन, पुराने राजकीय महाविद्यालय मैदान और मधुबन पार्क में बिकेंगे उत्पाद, ड्रॉ से तीन पोर्टा केबिन आवंटित
विज्ञापन
हिसार। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम ने पहल की है। निगम ने महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को अपने उत्पाद बेचने और कैंटीन चलाने के लिए तीन पोर्टा केबिन आवंटित किए हैं।
पुराने राजकीय महाविद्यालय मैदान और मधुबन पार्क में महिला समूहों के बनाए उत्पादों की बिक्री होगी जबकि नगर निगम कार्यालय में आवंटित केबिन में कैंटीन चलेगी। मंगलवार को निगमायुक्त सी जयाश्रद्धा के आदेशानुसार संयुक्त आयुक्त कुलभूषण बंसल के कार्यालय में केबिन आवंटन के लिए ड्रॉ निकाला गया। इसके लिए कुल नौ महिला स्वयं सहायता समूहों ने पंजीकरण कराया था, जबकि ड्रॉ के दौरान चार समूहों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
ड्रॉ में सबसे पहले नगर निगम कार्यालय में कैंटीन संचालन के लिए बनाए गए पोर्टा केबिन का आवंटन किया गया। इसमें शिव कुमार का नाम आया। इसके बाद पुराने राजकीय महाविद्यालय मैदान में सामान की बिक्री के लिए बनाए गए केबिन का आवंटन लाभ स्वयं सहायता समूह को हुआ। वहीं, मधुबन पार्क में स्थापित पोर्टा केबिन भविष्य समूह को मिला।
विज्ञापन
छह महीने बाद दूसरे समूहों को मिलेगा अवसर
नगर निगम प्रशासन के अनुसार, तीनों पोर्टा केबिन छह महीने की अवधि के लिए किराये पर दिए जाएंगे। निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद दूसरे स्वयं सहायता समूहों को भी रोजगार का अवसर मिलेगा। इसके लिए ड्रॉ के माध्यम से प्रतीक्षा सूची भी तैयार की गई है। इसमें लक्ष्य एसएचजी, ताज एसएचजी, कांता एसएचजी, अनूप एसएचजी, श्रीबालाजी और लक्ष्मण समूह शामिल हैं। आवंटित समूहों में से यदि कोई केबिन का संचालन करने का इच्छुक नहीं होता है, तो प्रतीक्षा सूची में शामिल अगले समूह को अवसर दिया जाएगा।
-- -- -- -- --
महिला समूहों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के साथ उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करना और स्वरोजगार को बढ़ावा देना नगर निगम की इस पहल का उद्देश्य है।
- कुलभूषण बंसल, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम।