फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   In the house meeting, the councilor said - we won't bow our heads, we want cleanliness; the commissioner asked the CSI for a report, demand to blacklist the road sweeping agency

Hisar News: हाउस की बैठक में पार्षद बोले-हम माथा नहीं मारेंगे हमें सफाई चाहिए, आयुक्त ने सीएसआई से मांगी रिपोर्ट, रोड स्वीपिंग एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
In the house meeting, the councilor said - we won't bow our heads, we want cleanliness; the commissioner asked the CSI for a report, demand to blacklist the road sweeping agency
हिसार। नगर निगम की मंगलवार को हुई हाउस की बैठक में शहर की सड़कों की सफाई को लेकर पार्षदों ने नाराजगी जताई। रोड स्वीपिंग का काम देख रही एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने की मांग करते हुए वार्ड 17 के पार्षद राजेश अरोड़ा ने कहा कि हम माथा नहीं मारेंगे हमें सफाई चाहिए। इस पर आयुक्त सी जयाश्रद्धा ने पार्षदों को सरप्राइज विजिट कराने का भरोसा दिलाया और मुख्य सफाई निरीक्षक (सीएसआई) से पूरी रिपोर्ट मांगी।
विज्ञापन

बैठक में एएमसी डॉ. प्रदीप हुड्डा ने एजेंडे पढ़कर सुनाए। राजेश अरोड़ा ने कहा कि सफाई कार्य की निगरानी के लिए लगाए गए एएसआई गलियों में जाते ही नहीं हैं। वे सफाई दरोगाओं के भरोसे रहते हैं। हर सफाई दरोगा ने अपने नीचे एक और दरोगा रखा हुआ है लेकिन कोई भी सफाई के काम पर ध्यान नहीं देता। सफाईकर्मी सुबह आठ बजे आते हैं और साढ़े दस बजे चले जाते हैं, जबकि उनके काम का निर्धारित समय सुबह सात से 11 बजे तक है। दोपहर बाद तो आधे सफाईकर्मी काम पर आते ही नहीं हैं।
विज्ञापन

इस पर आयुक्त ने कहा कि निगम जुर्माना लगाता है। राजेश अरोड़ा ने जवाब दिया कि जुर्माना लगाने से क्या फायदा, जब एजेंसी को काम ही नहीं करना है। उसे ब्लैकलिस्ट किया जाए। आयुक्त ने पार्षदों से रिपोर्ट देने को कहा तो अरोड़ा ने कहा कि जांच करना पार्षदों का काम नहीं है। इसके लिए एएसआई तैनात किए गए हैं, वे अपनी जिम्मेदारी क्यों नहीं निभाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरों पर टैग ही नहीं लगे, स्कैन क्या कर रहे
वार्ड 12 के पार्षद जगमोहन मित्तल ने कहा कि उनके वार्ड में कई घरों के बाहर टैग नहीं लगे हैं। ऐसे में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण करने वाली एजेंसी के कर्मचारी स्कैन क्या कर रहे हैं। इस पर आयुक्त ने कहा कि ऐसे 10 घरों की जानकारी दें, जहां टैग नहीं लगे हैं। एजेंसी पर जुर्माना लगाया जाएगा। वार्ड 10 की पार्षद साक्षी शर्मा ने कहा कि सातरोड के मुख्य मार्ग पर गोबर डाला जा रहा है और तालाब में कचरा फेंका जा रहा है। रेलवे के सफाईकर्मी भी वार्ड में कचरा डाल रहे हैं। वार्ड 11 के पार्षद नरेश ग्रेवाल ने बताया कि सेक्टर 27-28 में शनि मंदिर के पास फैक्टरियों का कचरा डाला जा रहा है। अधिकारी वहां से आंखें बंद करके निकल जाते हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को शिकायत का इंतजार करने के बजाय अपने स्तर पर कार्रवाई करनी चाहिए।
बेटा अस्पताल में भर्ती, फिर भी बैठक में पहुंचे पार्षद सत्यवान
वार्ड 19 के पार्षद सत्यवान पानू ने भावुक होते हुए कहा कि वह अपने चोटिल बेटे को अस्पताल में छोड़कर बैठक में आए हैं ताकि प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच की गड़बड़ियों को सदन में उठा सकें। उन्होंने कहा कि नगर निगम बनने के बाद से ही इस ब्रांच ने पूरे शहर में निगम की छवि खराब कर रखी है। यहां फाइलें बार-बार रिवर्ट कर दी जाती हैं। इस पर रोक लगाई जाए तो शहरवासियों को राहत मिलेगी। मेयर प्रवीण पोपली ने भी इस मामले में कार्ययोजना बनाने को कहा। आयुक्त सी जयाश्रद्धा ने बताया कि पिछले छह महीने में रिवर्ट हुई फाइलों का ऑडिट कराया जाएगा। जनवरी से वह खुद फाइलों की जांच करेंगी। सिंगल विंडो सिस्टम पर हर रोज अलग-अलग कर्मचारी बैठाए जाएंगे। इसके लिए एक प्रफॉर्मा बनाया जाएगा जिसमें आवेदन संख्या, तारीख और फाइल में कमी से संबंधित जानकारी दर्ज होगी। एआई की मदद से वीडियो तैयार कर हर सीएससी संचालक को दिया जाएगा, ताकि प्रॉपर्टी टैक्स की फाइल जमा करवाते समय जरूरी दस्तावेज पूरे कराए जा सकें।
पार्षद बोले- पहले आठ कुत्ते थे, अब 28 हो गए
वार्ड 13 के पार्षद संजय डालमिया ने कुत्तों की नसबंदी का मुद्दा उठाया। उन्होंने सवाल किया कि नसबंदी का काम हो भी रहा है या नहीं। पहले उनके क्षेत्र में आठ कुत्ते थे, अब इनकी संख्या बढ़कर 28 हो गई है। पार्षद जगमोहन मित्तल ने भी कहा कि क्षेत्र में पहले से ज्यादा कुत्ते हो गए हैं। उन्होंने इस मामले की जांच कराने की मांग की। वार्ड 14 की पार्षद सुमन यादव ने कहा कि एक साल पहले मेयर ने उनके वार्ड में सड़क का शिलान्यास किया था, लेकिन काम अब भी बंद पड़ा है। शिलान्यास का बोर्ड तक फट गया है। उन्होंने सड़क का काम जल्द पूरा कराने की मांग की।
जानिए... क्या-क्या प्रमुख फैसले लिए गए
हर वार्ड में ट्रैक्टर-ट्रॉली: दिवाली तक कचरा उठाने के लिए वार के अनुसार प्रत्येक वार्ड में एक दिन ट्रैक्टर-ट्रॉली उपलब्ध करवाई जाएगी।
चौकों की सुंदरता बढ़ेगी: शहर के चौक संस्थानों और संगठनों को गोद दिए जाएंगे, ताकि वे कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत उनकी सुंदरता बढ़ा सकें।

बेसहारा पशुओं के लिए अतिरिक्त टीम: शहर में बेसहारा पशुओं की समस्या को देखते हुए एक अतिरिक्त पशु पकड़ने वाली टीम बनाने का प्रस्ताव मंजूर किया गया। खुले में मीट बेचने पर रोक लगाने का भी फैसला लिया गया।
पार्क का नामकरण: वार्ड 20 में पार्क का नाम श्याम प्रसाद मुखर्जी के नाम पर रखा जाएगा।
सेन चौक बनेगा: शहर के किसी एक चौक का नाम सेन चौक रखा जाएगा।
डिलीवरी हट में नर्सिंग ऑफिसर: आजाद नगर स्थित डिलीवरी हट में नर्सिंग ऑफिसर की तैनाती करवाई जाएगी।
पटेल नगर में योगशाला: पटेल नगर में आठ रिहायशी प्लॉटों की जगह पर योगशाला बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान: सातरोड के स्वर्ण जयंती पार्क में स्वतंत्रता सेनानियों के नाम लिखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed