Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Chhavi Sardana, daughter of a printing press owner from Hisar, secured the 5th rank in the HPSC exam; a stream of well-wishers has been pouring in to congratulate her.
{"_id":"6ac8b99099603f36aa09725d","slug":"video-chhavi-sardana-daughter-of-a-printing-press-owner-from-hisar-secured-the-5th-rank-in-the-hpsc-exam-a-stream-of-well-wishers-has-been-pouring-in-to-congratulate-her-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में प्रिंटिंग प्रैस संचालक की बेटी छवि सरदाना ने एचपीएससी में पाया 5वां स्थान, बधाई देने वालों का तांता लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में प्रिंटिंग प्रैस संचालक की बेटी छवि सरदाना ने एचपीएससी में पाया 5वां स्थान, बधाई देने वालों का तांता लगा
डोगरान मोहल्ला निवासी छवि सरदाना (23)ने हरियाणा लोकसेवा आयोग की परीक्षा में पांचवीं रैंक हासिल की है। परिणाम घोषित होते ही सरदाना परिवार ने खुशियां मनाई। उनके घर पर देर रात्रि तक बधाई देने वालों को तांता लगा हुआ था। छवि ने 385.8 अंक प्राप्त कर प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया।
छवि के पिता चिराग सरदाना पिछले 20 वर्षों से प्रिंटिंग प्रेस का काम कर रहे हैं जबकि मां सुमन सरदाना गृहिणी है। पिता चिराग सरदाना ने बताया कि रिजल्ट की जानकारी मिलते ही उन्होंने ऑनलाइन परिणाम देखा तो बेटी की पांचवीं रैंक देखकर खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
उन्होंने कहा कि बचपन से ही छवि पढ़ाई को लेकर मेहनती रही और दिन-रात की मेहनत से उसने यह मुकाम हासिल किया है। छवि सरदाना ने पिछले वर्ष नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी पटियाला से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद करीब एक साल से वह यूपीएससी, पीसीएस और एच.सी.एस. की तैयारी कर रही थी।
चिराग सरदाना ने बताया कि पीसीएस और यूपीएससी. के प्री.एग्जाम में भी छवि सफल हो चुकी है और दोनों के मेंस का परिणाम अभी आना बाकी है। पूर्व मेयर गौतम सरदाना ने छवि सरदाना की उपलब्धि पर बधाई दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।