फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Training for Census 2027 preparations on the 15th and 16th.

Hisar News: जनगणना-2027 की तैयारियों के लिए प्रशिक्षण 15 और 16 को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Training for Census 2027 preparations on the 15th and 16th.
हांसी। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को गति देने के लिए 15 व 16 अक्टूबर को पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह, हांसी में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे शुरू होगा। इसमें जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों और तकनीकी सहायकों को प्रक्रिया, कार्यप्रणाली तथा जिम्मेदारियों के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम एवं नोडल जनगणना अधिकारी राजेश खोथ ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

खोथ ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इसे निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार सुचारू और प्रभावी ढंग से संपन्न करवाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षित होना जरूरी है। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना की प्रक्रिया, कार्यप्रणाली, अधिकारियों के दायित्वों और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे निर्धारित तिथियों पर प्रशिक्षण शिविर में अनिवार्य रूप से भाग लें और अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की उपस्थिति भी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में शत-प्रतिशत उपस्थिति सभी संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है ताकि जनगणना कार्य के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न आए।

निर्धारित समय-सीमा में पूरी करें गतिविधियां :
एसडीएम ने कहा कि जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय और सहयोग से कार्य करें। प्रशिक्षण के दौरान दी जाने वाली जानकारी को गंभीरता से समझते हुए अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का सही ढंग से निर्वहन करें, ताकि जनगणना संबंधी गतिविधियां निर्धारित समय-सीमा में पूरी की जा सकें। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed