फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   No resolution found... every third complaint dismissed.

Hisar News: नहीं मिली समाधान की मंजिल...हर तीसरी शिकायत खारिज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
No resolution found... every third complaint dismissed.
हिसार। दो साल तक शिविरों में फरियादियों की शिकायतें दर्ज होती रहीं लेकिन समाधान रूपी मंजिल नहीं मिली। जिले में 3,672 शिकायतों में से 1,934 का निस्तारण हुआ जबकि 1,499 शिकायतें नियमों के दायरे से बाहर बताकर खारिज कर दी गईं। 239 शिकायतें अब भी लंबित हैं या दोबारा खोली गई हैं। औसतन हर तीसरी शिकायत को खारिज कर दिया गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। बैठक में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान लंबित शिकायतों और अधिकारियों की जवाबदेही पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

उपायुक्त महेंद्र पाल ने लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को पुरानी 65 शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रॉपर्टी आईडी, फैमिली आईडी और स्थानीय निकायों से संबंधित लंबित मामलों को भी जल्द निपटाने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के समाधान में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में नगर निगम आयुक्त सी जयाश्रद्धा, अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल, एसीयूटी विवेक यादव, हिसार एसडीएम ज्योति मित्तल, बरवाला एसडीएम अश्वीर नैन, नगराधीश रोहित कुमार और आरटीए सचिव संजय बिश्नोई सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

निस्तारण के बाद पोर्टल पर अपडेट करना अनिवार्या :
उपायुक्त ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी अधिकारी की लापरवाही सामने आने पर उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही प्रत्येक शिकायत पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता को राहत देना सुनिश्चित किया जाए। निस्तारण के बाद पोर्टल पर कार्रवाई का विवरण और शिकायतकर्ता का फीडबैक भी अपलोड करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed