{"_id":"6879191557814f980009d360","slug":"video-charanjit-singh-channi-in-hisar-2025-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी गणेश मौत मामले में पहुंचे धरना स्थल, सीबीआई जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी गणेश मौत मामले में पहुंचे धरना स्थल, सीबीआई जांच की मांग
पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इस मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की।यह सरकार गरीबों की खुशी भी नहीं देख पाती। हम गरीब जरूर हैं कमजोर नहीं। भाजपा- आरएसएस वाले समझ लें कि इस तरह से मार कर हमें डराया- झुकाया नहीं जा सकता। हमें जितना दबाओगे हम उतना ऊपर आएंगे। हमें इंसाफ नहीं देंगे तो हम आपसे बदला लेंगे। हम आपके घरों की सफाई करते हैं आपका भी सफाया कर देंगे। पूरे देश में आंदोलन को लेकर जाएंगे।
हिसार नागरिक अस्पताल में गणेश मौत मामले में चल रहे धरने के11वें दिन धरना स्थल पर पहुंचे पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमें इस सरकार से न्याय की कोई उम्मीद नहीं है। इस मामले की सीबीआई से जांच होगी तो सच्चाई सामने आएगी। हम लोकसभा सदन में भी इस मुददे को उठाएंगे। राहुल गांधी का ट्ववीट तथा मेरा यहां पर आना इस परिवार को समर्थन है। सरकार तुरंत प्रभाव से दोषियों पर केस दर्ज करे। इस मामले को लेकर हम हाईकोर्ट भी जाएंगे। जब तक न्याय नहीं मिलेगा हम परिवार का साथ देंगे। इससे पहले धरना स्थल पर संबोधित करते हुए पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि एक युवक को मार कर छत्त से गिरा दिया। जो गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। निर्दयी तरीके से महिलाओं, बच्चों को भी मारा गया। इतना बड़ा अत्याचार किए जाने के बाद भी सरकार अत्याचार करने वालों को ही बचा रही है। पूरे मोहल्ले को उनके घर में ही घेर कर मारा गया। इसके बाद भी पीड़ित परिवारों पर ही केस दर्ज कर लिया गया। मैं हैरान हूं कि इस तरह की सरकार या मुख्यमंत्री हो हो सकती है कि गरीब अपने घर में जन्मदिन मनाता है तो सरकार उनको घेर कर मारती है। इस तरह से मारने वाले पुलिस वाले नहीं गुंडे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।