फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Voter list revision, including the registration of new voters, will take place on the 29th and 30th.

Hisar News: 29-30 को नए वोट बनाने के साथ मतदाता सूची में किया जाएगा संशोधन

Tue, 25 Aug 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 25 Aug 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Voter list revision, including the registration of new voters, will take place on the 29th and 30th.
हांसी मतदान केंद्र पर निरीक्षण करते हिसार मंडल आयुक्त के ओएसडी जगदीप सिंह। प्रशासन
हांसी। हिसार मंडल आयुक्त के ओएसडी जगदीप सिंह ने रविवार शाम मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण-2026 के तहत जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। 29 व 30 अगस्त को होने वाले विशेष अभियान के दौरान पात्र नागरिकों के नए वोट बनाए जाएंगे और मतदाता सूची से जुड़े संशोधन व अन्य कार्य भी किए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान पात्र नागरिकों के नए वोट बनाने के साथ मतदाता सूची में संशोधन समेत अन्य कार्यों में पूरा सहयोग दिया जाए।
विज्ञापन


जगदीप सिंह ने नारनौंद उपमंडल के माढा और ढाणी ब्राह्मणन गांवों के मतदान केंद्रों का जायजा लिया। इसके बाद हांसी शहर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए आठ मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध आवश्यक व्यवस्थाओं और आगामी विशेष अभियान की तैयारियों को परखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर बूथ स्तर अधिकारी (बीएलओ) और पर्यवेक्षक निर्धारित ड्यूटी के अनुसार उपस्थित मिले। इस दौरान चुनाव कानूनगो मुकेश बंसल और संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।


सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पूरी तरह पालन करने तथा विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान नागरिकों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। 29 और 30 अगस्त को सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे। उन्होंने अपील की कि जिन पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में नहीं है वे इन दिनों मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपना वोट अवश्य बनवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed