{"_id":"6a8ca59c17ed80960f08564f","slug":"roadways-employees-to-hold-a-state-wide-strike-on-september-5-and-6-hisar-news-c-21-hsr1020-937499-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 5 और 6 सितंबर को होगी रोडवेज कर्मचारियों की प्रदेशव्यापी हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 5 और 6 सितंबर को होगी रोडवेज कर्मचारियों की प्रदेशव्यापी हड़ताल
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा ने लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन का एलान किया है। इसके तहत 5 और 6 सितंबर को प्रदेशभर में रोडवेज कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल होगी। इससे पहले 26 अगस्त को सभी डिपो में प्रदर्शन कर सरकार को मांगें पूरी करने के लिए चेताया जाएगा।
26 अगस्त के बाद हड़ताल को सफल बनाने के लिए प्रदेशभर में कर्मचारियों को लामबंद किया जाएगा। संगठन की ओर से रोडवेज के निजीकरण की प्रक्रिया बंद करने, चालकों, परिचालकों और मैकेनिकों समेत सभी रिक्त पदों पर स्थायी भर्ती करने तथा पर्याप्त संख्या में नई सरकारी बसें शामिल करने की मांग की गई है। कर्मचारी नेताओं के अनुसार, विभाग में हजारों पद खाली हैं, जबकि गांवों और कस्बों में सरकारी बस सेवा की जरूरत लगातार बढ़ रही है।
कर्मचारियों ने 2016 में भर्ती चालकों को नियुक्ति तिथि से पक्का करने, लंबित वित्तीय लाभ और भत्ते लागू करने तथा अन्य समस्याओं का समाधान करने की मांग भी उठाई है। साथ ही एचकेआरएन के नाम पर उच्च शिक्षा प्राप्त युवाओं के शोषण को बंद कर उन्हें स्थायी रोजगार देने की मांग की गई है।
विज्ञापन
सांझा संघर्ष समिति हिसार डिपो के प्रधान संदीप जैनावास ने कहा कि रोडवेज प्रदेश के लाखों लोगों की रोजमर्रा की जरूरत है। सरकारी बस सेवा कमजोर होने से विद्यार्थियों, महिलाओं, ग्रामीणों, मजदूरों, किसानों, वरिष्ठ नागरिकों और गरीब परिवारों पर सीधा असर पड़ता है।