{"_id":"6a8ca562422829609500ae1c","slug":"several-issues-were-raised-including-the-non-receipt-of-the-slc-and-excessively-high-electricity-bills-hisar-news-c-21-hsr1020-937113-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: एसएलसी नहीं मिलने, बिजली बिल अधिक आने सहित कई मुद्दे उठाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: एसएलसी नहीं मिलने, बिजली बिल अधिक आने सहित कई मुद्दे उठाए
विज्ञापन
हांसी समाधान शिविर में शिकायतें सुनते हुए डीसी राहुल नरवाल। प्रशासन
हांसी। जिला सचिवालय परिसर में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में निजी स्कूल से एसएलसी (स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट) नहीं मिलने, बिजली बिल अधिक आने और सीवरेज मेनहोल की समस्या सहित विभिन्न शिकायतें पहुंचीं। डीसी राहुल नरवाल ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में शिकायतों का समाधान करने के निर्देश दिए।
समाधान शिविर में हांसी निवासी कृष्णा देवी और बुढ़ाना निवासी सोमवती ने शिकायत रखी कि निजी स्कूल की ओर से उनके बच्चों की एसएलसी नहीं दी जा रही है। उपायुक्त ने दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए। उन्होंने तथ्यों की पड़ताल कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।
शिव कॉलोनी निवासी एक नागरिक ने सीवरेज लाइन में बने होल की मरम्मत करवाने की शिकायत दी। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को समस्या का तुरंत समाधान करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
ढाणी राजू गांव निवासी सुभाष ने बताया कि वह सब्जी की दुकान चलाता था लेकिन दुकान में आग लगने से उसे काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। उसने प्रशासन से मुआवजा दिलाने का अनुरोध किया। डीसी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई और पूरे मामले की जांच कर 27 अगस्त तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
खरबला गांव निवासी सतीश कुमार ने बताया कि उनके घर का बिजली बिल करीब 40 हजार रुपये आया है जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। डीसी ने बिजली विभाग के अधिकारियों को मामले की जांच कर बिल की वास्तविक स्थिति का पता लगाने के निर्देश दिए।
डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों की शिकायतों का समाधान निर्धारित समय सीमा में करवाएं और शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई से अवगत कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल शिकायतें सुनना नहीं बल्कि नागरिकों को राहत पहुंचाना है।