Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
VIDEO : Annual sports competition in Jat College of Hisar, players showed their strength
{"_id":"67c01edffe5539a7bb040435","slug":"video-annual-sports-competition-in-jat-college-of-hisar-players-showed-their-strength","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हिसार के जाट कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता, खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हिसार के जाट कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता, खिलाड़ियों ने दिखाया दम
छाजूराज जाट कॉलेज में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाते हुए दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, जैवलिन थ्रो और हैमर थ्रो जैसी स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ नलवा विधानसभा के विधायक रणधीर पनिहार ने किया। सुबह 9 बजे से मुकाबलों की शुरुआत हुई, जिसमें सबसे रोमांचक दौड़ की प्रतिस्पर्धाएं रहीं। लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग श्रेणियों में मुकाबले कराए गए, जिनमें खिलाड़ियों ने जबरदस्त उत्साह दिखाया।
मुख्य अतिथि रणधीर पनिहार को कॉलेज के दिनों की याद आई
मुख्य अतिथि रणधीर पनिहार ने कॉलेज के प्रति अपने जुड़ाव को साझा करते हुए कहा कि मैं भी इस कॉलेज का छात्र रहा हूं। जब भी यहां आता हूं, अपने विद्यार्थी जीवन की यादें ताजा हो जाती हैं। मन करता है कि फिर से यहां बैठकर पढ़ाई करूं और अपने गुरुओं से शिक्षा प्राप्त करूं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।