{"_id":"693d791e539d048b8401d31b","slug":"video-agarwal-mahila-vikas-samiti-is-working-for-the-empowerment-of-women-2025-12-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: अग्रवाल महिला विकास समिति महिलाओं के लिए सशक्तिकरण के लिए कर रही काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: अग्रवाल महिला विकास समिति महिलाओं के लिए सशक्तिकरण के लिए कर रही काम
अग्रवाल समाज की महिलाओं को एकजुट कर उन्हें मंच देने और उनकी छिपी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से गठित अग्रवाल महिला विकास समिति आज समाज सेवा, संस्कृति संरक्षण और महिला सशक्तिकरण की एक सशक्त पहचान बन चुकी है। समिति की अध्यक्ष अनुपमा अग्रवाल ने बताया कि लगभग 12–13 वर्ष पहले 10 महिलाओं के संकल्प से इस संगठन की शुरुआत की गई थी। हमारा उद्देश्य यही था, घर की चहारदीवारी तक सीमित महिलाओं को आगे लाना, उनकी क्षमताओं को पहचान दिलाना और समाज से जोड़ना।
अनुपमा अग्रवाल ने बताया कि उनके साथ लता सिंघल, रेखा केडिया, निशा गुप्ता, अमिता गुप्ता, पिंकी गोयल, सुमन गुप्ता, अनिता गोयल, रोजी बंसल, रीना सातरोडिया सहित अन्य बहनों ने मिलकर इस सपने को साकार करने की नींव रखी। शुरुआती दौर में छोटे-छोटे कार्यक्रम किए गए, जिनकी सफलता देखकर महिलाएं स्वयं समिति से जुड़ती चली गईं। आज समिति से लगभग 300 महिलाएं जुड़ी हुई हैं, जो इसकी सबसे बड़ी उपलब्धि है।
समिति का पहला कार्यक्रम एमसी कॉलोनी स्थित भारत माता मंदिर के बेसमेंट में तीज उत्सव के रूप में आयोजित किया गया था, जिसमें सभी व्यवस्थाएं स्वयं सदस्यों ने संभालीं। इसी कार्यक्रम ने समिति को आगे बढ़ने का आत्मविश्वास दिया। समिति का मूल उद्देश्य अग्रवाल समाज की महिलाओं को एक मंच देना, सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार करना, संस्कारों को सहेजना और सामाजिक सरोकारों को निभाना है।
समिति की ओर से होली, तीज, करवा चौथ, लोहड़ी और बसंत पंचमी जैसे प्रमुख त्योहार नियमित रूप से मनाए जाते हैं। इसके साथ ही हिंदू नववर्ष और 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस आयोजित किया जाता है। हर कार्यक्रम को नई थीम के साथ प्रस्तुत किया जाता है। मिडटाउन ग्रैंड में आयोजित तीज महोत्सव में राजस्थानी थीम और लोहड़ी में पंजाबी थीम ने विशेष आकर्षण पैदा किया।
समिति का उद्देश्य लाभ कमाना नहीं, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। तीज महोत्सव के दौरान लगाए जाने वाले स्टॉल्स नो प्रॉफिट–नो लॉस के आधार पर दिए जाते हैं, ताकि घर से काम करने वाली महिलाएं अपने हुनर को आगे बढ़ा सकें। साथ ही समिति सामाजिक दायित्व निभाते हुए हर वर्ष सरकारी स्कूलों में जरूरतमंद बच्चों को जूते, स्वेटर और इनर वितरित करती है।
इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर 11 अग्रवाल समाज की बालिकाओं के लिए एफडी करवाई गई है, ताकि वे बालिक होने पर इसका लाभ उठा सकें। पर्यावरण संरक्षण के लिए समिति की ओर से सैकड़ों पौधे वितरित कर वृक्षारोपण कराया गया है। अध्यक्ष अनुपमा अग्रवाल ने कहा कि समिति भविष्य में भी समाज सेवा, संस्कृति संरक्षण और नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।