फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Hisar News ›   Danger of yellow rust on wheat in extreme cold and moisture for next one month

Hisar News: अगले एक माह तक अधिक ठंड और नमी में गेहूं पर पीला रतुआ का खतरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2024 10:17 PM IST
Danger of yellow rust on wheat in extreme cold and moisture for next one month
हिसार। दिन का तापमान 10 से 15 डिग्री के बीच रहने से गेहूं में पीला रतुआ की बीमारी का खतरा हो सकता है। प्रदेश में करीब 25 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोई गई गेहूं की फसल पर अगले एक महीने में यह संकट आ सकता है। पहाड़ी क्षेत्रों से हवा के जरिए आने वाली इस बीमारी से बचने के लिए किसानों को 31 जनवरी तक अपनी फसल पर नजर रखनी होगी।
हिसार सहित प्रदेश के अधिकतर जिलों में पिछले दो दिन में बारिश के बाद दिन के तापमान में गिरावट आई है। दिसंबर के शेष दिनों और जनवरी में दिन का तापमान और कम होगा। ऐसे में गेहूं की फसल में पीला रतुआ की आशंका है। चौधरी चरण सिंह कृषि विश्विवद्यालय के गेहूं विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. ओपी बिश्नोई ने कहा कि किसानों को अगले एक महीने तक लगातर अपनी फसलों का निरीक्षण करना चाहिए। उन्होंने बताया कि पहाड़ी प्रदेशों के साथ लगते जिलों में गेहूं पर पीला रतुआ का खतरा सबसे अधिक होता है। खासकर अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला में इसका खतरा अधिक रहता है। दरअसल पीला रतुआ के फफूंद हवा के साथ आते हैं। पीला रतुआ रोग से 70 से 80 प्रतिशत तक फसल बर्बाद हो जाती है। उन्होंने बताया कि इस समय बारिश गेहूं, जौ, सरसों की फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगी। ऐसे करें रोग की पहचान
पीला रतुआ रोग के लक्षणों में पीले रंग की धारियां पत्तियों पर दिखाई देती हैं। इसकी पहचान के लिए पत्ते को तोड़कर उसे हाथ पर मसलना चाहिए। अगर हल्दी जैसा पीला चूरन निकलता है तो यह पीला रतुआ है। पौधे के नीचे देखें, वहां भी पीला पाउडर जमीन पर गिरा दिखाई दे तो यह पीला रतुआ है। मुख्यत: पत्तियों पर ही पीली धारियां पाई जाती हैं। तापमान बढ़ने पर मार्च के अंत में पत्तियों की पीली धारियां काले रंग में बदल जाती हैं। इसका सबसे अधिक प्रकोप अधिक ठंड और नमी वाले मौसम में होता है।
---
ऐसे करें उपचार
डॉ. ओपी बिश्नोई ने बताया कि पीला रतुआ बीमारी में प्रोपिकोनीजोल दवाई 200 एमएल को 200 लीटर पानी में मिलाकर स्प्रे करना चाहिए। गेहूं की फसल पर तीन प्रतिशत यूरिया और 0.5 प्रतिशत जिंक सल्फेट का स्प्रे करें। एक एकड़ के लिए, छह किलो यूरिया और 1.0 किलो जिंक सल्फेट (33 प्रतिशत) को 200 लीटर पानी में मिलाकर स्प्रे करें। बीमारी के लक्षण मिलने पर कृषि अधिकारियों से सलाह लें।
पीला रतुआ रोधी किस्म अपनाएं
कृषि वैज्ञानिकों ने पीला रतुआ रोधी किस्में विकसित की हुई हैं। किसानों को चाहिए कि बिजाई से पहले किस्म के बारे में कृषि अधिकारी से पूरी जानकारी लें। गेहूं की प्रमाणित किस्मों को ही लगाएं। विश्वविद्यालय की ओर से अनुमोदित बीज का उपयोग करें। अगर घर में तैयार बीज का उपयोग कर रहे हों तो बीजोपचार कर लें।
शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन  करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद
शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : फरीदाबाद में युवकों ने छात्र को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत; परिजनों ने जाम लगाकर किया हंगामा

25 Dec 2024

VIDEO : श्री कृष्ण के जन्म पर झूमे श्रद्धालु, मनाई खुशियां

25 Dec 2024

VIDEO : युवक का नाले में मिला शव

25 Dec 2024

VIDEO : पोखरे में डूबने से दो बच्चों की मौत

25 Dec 2024

VIDEO : जिला समन्वय विकास निगरानी समिति बैठक हुई संपन्न

25 Dec 2024
विज्ञापन

VIDEO : धूमधाम से बैंड बाजे के साथ निकला जुलूस

25 Dec 2024

VIDEO : छह बसों से होमगार्ड महाकुंभ के लिए हुए रवाना

25 Dec 2024
विज्ञापन

VIDEO : केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने 100वीं जयंती पर प्रदर्शनी का आयोजन किया

25 Dec 2024

VIDEO : नए संसद भवन के सामने एक युवक ने पेट्रोल डालकर लगाई खुद को आग

25 Dec 2024

VIDEO : अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर टौणी देवी अस्पताल में मरीजों व स्टाफ कर्मचारियों को बांटे फल

VIDEO : कानपुर में प्रिंटिंग फैक्टरी में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से हादसा, दमकल की 10 गाड़ियों ने पाया काबू

25 Dec 2024

VIDEO : एलांते मॉल में कार्निवल फेस्टिवल के डांस फ्लोर पर गिरी हैंगिंग बॉल, चार साल की बच्ची के माथे पर लगी

25 Dec 2024

VIDEO : Meerut: मेरठ महोत्सव में दी डांस की प्रस्तुति

25 Dec 2024

VIDEO : Meerut: हर्षदीप कौर के गानों ने बांधा समा

25 Dec 2024

Sheopur Cheetah Video: सड़क पर मस्ती से टहलता चीता, कुत्ते का शिकार कर मिटाया अपनी भूख

25 Dec 2024

VIDEO : मुख्यमंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की

25 Dec 2024

VIDEO : कानपुर हादसा…डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में घुसा लोडर, कार से टकराया…दोनों वाहन क्षतिग्रस्त

25 Dec 2024

VIDEO : पीलीभीत के पूरनपुर के हर जी होटल में रुके थे तीनों आतंकी, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

25 Dec 2024

VIDEO : अम्ब के सुधा मैरिज पैलेस में लगाया गया रक्तदान शिविर

VIDEO : पांवटा साहिब में कबाड़ के स्टोर में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो टीमें

25 Dec 2024

VIDEO : घर से डेढ़ किमी दूर हुआ दर्दनाक हादसा, युवक की माैत; बिलख पड़ी पत्नी और तीन बच्चे

25 Dec 2024

VIDEO : हिसार में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने स्वदेशी मेले का किया उदघाटन

25 Dec 2024

VIDEO : सोनीपत में देरी से पहुंच रहा डिपो पर राशन, सुबह से लग रही लाइन

25 Dec 2024

VIDEO : Raebareli: शारदा नहर में उतराता मिला युवती का शव, हत्याकर फेंके जाने की आशंका

25 Dec 2024

VIDEO : भिवानी में ई-रिक्शा चालकों ने विधायक आवास पर किया प्रदर्शन

25 Dec 2024

VIDEO : भिवानी के किरोड़ीमल पार्क में लगेगा स्वदेशी मेला, तैयारियां अंतिम चरण में

25 Dec 2024

VIDEO : भिवानी में क्रिसमस पर कैंडल जलाकर ईसा मसीह से की इच्छा पूर्ति की मनोकामना

25 Dec 2024

VIDEO : जालंधर में दलबदलू पार्षद के घर के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, कई हिरासत में

25 Dec 2024

VIDEO : नाबालिग से दरिंदगी, पिता ने लगाया आरोप, दो लड़कों ने रास्ते में रोका फिर...; आरोपियों से शुरू हुई पूछताछ

25 Dec 2024

VIDEO : विशेष प्रार्थना कर प्रभु यीशु का मनाया जन्मदिन, मसीही समुदाय के लोगों ने केक काटे, किया बाइबिल पाठ

25 Dec 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed