{"_id":"677d5ddc9d765481c40adf06","slug":"7-lakh-rupees-cheated-in-the-name-of-sending-to-australia-hisar-news-c-21-hsr1007-540651-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 7 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 7 लाख रुपये ठगे
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 07 Jan 2025 10:32 PM IST
Link Copied
उकलाना (हिसार)। चमारखेड़ा गांव के एक युवक को आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर कुछ लोगों ने सात लाख रुपये ठग लिए। हालांकि आरोपियों ने युवक को फर्जी वीजा व अन्य कागजात भेज दिए। शक होने युवक ने दस्तावेज की जांच की तो धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव चमारखेड़ा निवासी बलराज ने बताया कि बेटे विकास को ऑस्ट्रेलिया जाना था। इस दाैरान उसका संपर्क नरेश निवासी ग्राम मालाखेड़ी जिला कैथल, सुमन निवासी गांव भरटा, जिला कैथल निवासी तुषार त्यागी, रुड़की हरिद्वार निवासी मनीकांत से हुआ। उक्त लोगों ने कहा कि वे विकास को ऑस्ट्रेलिया भेज देंगे। आरोपियों ने अलग-अलग किस्तों में सात लाख रुपये ले लिए और कहा कि करीब तीन महीनों में विकास को विदेश में भेज देंगे। बाद में आरोपियों ने पहले न्यू केस्टल यूनिवर्सिटी का ऑफर लेटर भेजा और कुछ दिन बाद वीजा आ गया। जब उन्होंने अपने एक जानकार को वीजा व ऑफर लेटर दिखाया तो पता लगा कि ये सब फर्जी हैं। इस पर आरोपियों से बात की तो उन्होंने चेक भेजा तो बाउंस हो गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।