फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Congress strengthening organization and preparing workers for upcoming challenges: Sanjay Dutt

संगठन मजबूत कर आगामी चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार कर रही कांग्रेस : संजय दत्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Congress strengthening organization and preparing workers for upcoming challenges: Sanjay Dutt
आदमपुर के उत्सव गार्डन में कांग्रेस सम्मेलन में हाथ उठाकर कार्यकर्ताओं काअ​भिवादन करते प्रदेश प - फोटो : 1
हिसार/मंडी आदमपुर। आदमपुर के उत्सव गार्डन में रविवार को कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में सैकड़ों कार्यकर्ता जुटे। प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि आदमपुर चुनाव में ऐतिहासिक बदलाव कार्यकर्ताओं की मेहनत से हुआ। संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी है और संगठन को मजबूत करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी जीत का परचम लहराएगी। कांग्रेस सभी वर्गों के हकों की लड़ाई लड़ रही है।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों से देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है, लेकिन जनता महंगाई की मार झेल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि विधायक चंद्रप्रकाश ने डीसी और कमिश्नर के रूप में बेहतर कार्य किया और अब विधायक के तौर पर आदमपुर की बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनभावना से नहीं बल्कि मैनेजमेंट से बनी है। कांग्रेस शासन में विकास में आगे रहने वाला हरियाणा अब बेरोजगारी, नशे और अपराध की समस्याओं से जूझ रहा है। विधायक चंद्रप्रकाश ने कहा कि आदमपुर में पेयजल, सीवर, शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़कों की समस्याएं बनी हुई हैं। इन मुद्दों को विधानसभा में कई बार उठाया गया लेकिन सरकार ने प्रभावी कदम नहीं उठाए।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। सम्मेलन को सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश ने भी संबोधित किया। विधायक नरेश सेलवाल, कुलदीप सिंवर, बृजलाल और बजरंग दास गर्ग समेत कई नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed