{"_id":"6ab6963c19f722aeb502195a","slug":"video-tohana-tohana-mandi-ready-for-paddy-procurement-farmers-will-face-no-issues-secretary-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना: धान खरीद को लेकर टोहाना मंडी तैयार, किसानों को नहीं होगी परेशानी: सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना: धान खरीद को लेकर टोहाना मंडी तैयार, किसानों को नहीं होगी परेशानी: सचिव
टोहाना। सरकारी धान खरीद सीजन को लेकर टोहाना अनाज मंडी में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मार्केट कमेटी सचिव संदीप गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडी में किसानों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। सचिव ने बताया कि मार्केट कमेटी की ओर से मंडी में पानी, शौचालय और साफ-सफाई की व्यवस्था सुचारू कर दी गई है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से खरीद एजेंसियों का अलॉटमेंट भी कर दिया गया है। टोहाना मंडी में दो एजेंसियां हैफेड और हरियाणा स्टेट वेयरहाउस को जिम्मेदारी दी गई है। सप्ताह के दिन नंबर 1, 3, 5 पर हैफेड और 2, 4, 6 पर वेयरहाउस खरीद करेगी। मंडी में पड़े पुराने गेहूं के स्टॉक को लेकर उन्होंने बताया कि लिफ्टिंग का कार्य जारी है। एक स्पेशल एजेंसी आज से लगी है और दूसरी एजेंसी परसों तक माल उठा लेगी। दो दिन में मंडी खाली होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि धान खरीद के दौरान किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।