Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
The government intends to sell off departments to benefit private business houses; INLD stands with the employees: Sunaina Chautala
{"_id":"6adb3a6a12a0252ad100e6c5","slug":"video-the-government-intends-to-sell-off-departments-to-benefit-private-business-houses-inld-stands-with-the-employees-sunaina-chautala-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"निजी घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए विभागों को बेचना चाहती है सरकार, इनेलो कर्मचारियों के साथ : सुनैना चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए विभागों को बेचना चाहती है सरकार, इनेलो कर्मचारियों के साथ : सुनैना चौटाला
फतेहाबाद। प्रदेश की भाजपा सरकार जनहित और कर्मचारियों के हितों को ताक पर रखकर बिजली विभाग को निजी हाथों में सौंपने की साजिश रच रही है। गुरुग्राम और नूंह जिलों में निजी कंपनी ‘इलेवन पावर’ को 25 वर्षों के लिए समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस देने का फैसला पूरी तरह से कर्मचारी विरोधी और जनविरोधी है। हम सरकार की इस तानाशाही नीति को किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने देंगे। इनेलो बिजली कर्मचारियों के इस संघर्ष में पूरी ताकत से उनके साथ खड़ी है।
यह बात इनेलो की महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने शुक्रवार को फतेहाबाद के भट्टू रोड स्थित बिजली घर में दूसरे दिन भी जारी बिजली कर्मचारियों की हड़ताल को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इनेलो नेता व कार्यकर्ता भागीराम सोनी की दुकान पर एकत्रित हुए। वहां से जिलाध्यक्ष बिकर सिंह हड़ौली और सुनैना चैटाला के नेतृत्व में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए रेड लाइट के नजदीक स्थित बिजली घर पहुंचे और धरने पर बैठे कर्मचारियों को अपना पूर्ण समर्थन दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।