{"_id":"68025ec221089786790db585","slug":"video-tahana-ma-avathha-kalnaya-para-cal-pal-paja-2025-04-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना में अवैध कालोनियों पर चला पिला पंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला नगर योजनाकार की टीम द्वारा शहर के डांगरा रोड व अन्य दो जगहों पर अवैध कॉलोनियों पर पीला पंजा चलाया गया। इस दौरान जिला नगर योजनाकार अधिकारी अंजू, जेई संदीप व जेई अंकित के साथ टीम मौजूद रही। किसी भी तरह के विरोध से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा। डांगरा रोड पर अवैध कॉलोनी में 15 लोगों द्वारा कार्य किया जा रहा था जिसे नष्ट कर दिया गया।संदीप कुमार जेई ने बताया कि विभाग की अनुमति के बिना कॉलोनाइजर द्वारा डांगरा रोड पर कॉलोनी काटी गई है जिसमें 15 निर्माण कार्य शुरू किए गए है जिन्हे गिरा दिया गया है। इससे पहले दो अलग -अलग जगहों पर निर्माण को गिराया गया है। संदीप ने बताया कि जिले में यदि कहीं भी अवैध कॉलोनी काटी जाती है ऐसे लोगों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। कम से कम 5 एकड़ जमीन पर कॉलोनी काटी जा सकती है जिसके लिए लाइसेंस का होना अनिवार्य है। इस अवसर पर डीटीपी अंजू, अंकित जेई, पुष्पा एफआई, सहायक सुरेश कुमार उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।