फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Car catches fire; occupants have a narrow escape

Fatehabad News: कार में लगी आग, बाल-बाल बचे सवार

Tue, 08 Sep 2026 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 08 Sep 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
Car catches fire; occupants have a narrow escape
फतेहाबाद में गाड़ी में लगी आग
फतेहाबाद। गांव चिंदड़ से भाना रोड पर मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे अग्रोहा मेडिकल से अपने गांव किरढान लौट रहे दो युवकों की कार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। गनीमत रही कि कार में सवार दोनों युवक समय रहते बाहर निकल आए जिससे कोई घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन

किरढान निवासी रविंद्र सिंह अपने साथी के साथ कार में सवार होकर अग्रोहा मेडिकल से किरढान जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी चिंदड़-भाना मार्ग पर पहुंची कार में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया और धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई।
विज्ञापन

ड्राइवर रविंद्र ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत गाड़ी को सड़क किनारे रोका। इसके बाद वे अपने साथी के साथ सुरक्षित बाहर निकल गए। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और गाड़ी पूरी तरह जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed