{"_id":"69870a768e586144330d3799","slug":"video-school-children-in-kulan-fatehabad-held-a-rally-to-spread-the-message-of-water-conservation-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के कुलां में स्कूली बच्चों ने रैली निकाल कर दिया जल संरक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के कुलां में स्कूली बच्चों ने रैली निकाल कर दिया जल संरक्षण का संदेश
प्रदेश में घटते जलस्तर को देखते हुए अब शिक्षा विभाग भी संरक्षण के लिए सामने आया है। इसके तहत शिक्षा विभाग द्वारा जल संरक्षण को लेकर चलाए जा रहें विशेष अभियान के तहत यूथ एंड ईको क्लब के प्रभारी द्वारा शनिवार को गांव कुलां स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जल संरक्षण अभियान चलाया गया। जिसमें विद्यार्थियों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान यूथ एंड ईको क्लब के माध्यम से स्कूल स्टाफ और विद्यार्थियों द्वारा गांव की मुख्य गलियों व चौक चौराहे में जल संरक्षण रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। स्कूली बच्चों द्वारा लघु वाटिका के माध्यम से जल संरक्षण व जल का सदुपयोग करने का संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम में शामिल हुए लायंस क्लब कुलां, ग्राम पंचायत और गांव के गणमान्य लोगों द्वारा जल संरक्षण को विद्यालय की इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर विद्यार्थियों सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों व यूथ एंड ईको क्लब की पूरी टीम द्वारा भी कार्यक्रम में भाग लिया गया।
इस मौके विद्यालय प्राचार्य राजेश ठकराल ने कहा कि जल संरक्षण रैली का मुख्य उद्देश्य छात्रों और समुदाय में पानी की महत्ता, वर्षा जल संचयन और जल प्रदूषण की रोकथाम के प्रति जागरूकता पैदा करना है। यूथ एंड ईको क्लब के प्रभारी अजय कुमार ने कहा कि इको-क्लब गतिविधियां छात्रों में पर्यावरण संरक्षण की भावना जागृत करती हैं और उन्हें जल बचाने के लिए प्रेरित करती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।