Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Poonam and Deepika selected for the athletics team; Jyoti chosen as a reserve player.

Fatehabad News: पूनम-दीपिका एथलेटिक्स टीम में चयनित, ज्योति रिजर्व खिलाड़ी के रूप में चुनी गईं

Wed, 11 Nov 2026 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 11 Nov 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Poonam and Deepika selected for the athletics team; Jyoti chosen as a reserve player.
फतेहाबाद। जिले के गांव बनगांव की तीनों ​खिलाड़ी। सौजन्य मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़
फतेहाबाद। गांव बनगांव की दो बेटियां पूनम और दीपिका बिम्सटेक अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय टीम का हिस्सा बनेंगी। दोनों का चयन भाला फेंक स्पर्धा के लिए हुआ है। इसी गांव की ज्योति को रिजर्व खिलाड़ी के रूप में चुना गया है। प्रतियोगिता 25 से 27 नवंबर तक भुवनेश्वर में होगी।
विज्ञापन

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और ओडिसा एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में होने वाली इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारतीय टीम के 95 एथलीट हिस्सा लेंगे। इनमें हरियाणा के 12 खिलाड़ी शामिल हैं। टीम में पांच पुरुष और सात महिला एथलीटों को जगह मिली है।
विज्ञापन

एथलेटिक्स हरियाणा के मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन के दम पर टीम में स्थान बनाया है। एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक के अनुसार भाला फेंक में जींद के आदित्य के साथ फतेहाबाद के बनगांव की पूनम और दीपिका भारतीय टीम में शामिल हैं। ज्योति को रिजर्व रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

1500 मीटर दौड़ में हिसार के हितेश और जींद के सोहित विजेंद्र रिजर्व खिलाड़ी हैं। शॉटपुट में चरखी दादरी के अतुल, सोनीपत के अंशु धनखड़ और रिया वर्मा को जगह मिली है। डिस्कस थ्रो में भिवानी की प्रिया और 4x400 मीटर रिले में जींद की तमन्ना टीम का हिस्सा होंगी। 5000 मीटर दौड़ में रमिकेश रिजर्व खिलाड़ी हैं।

एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह और एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य राजकुमार मिटान ने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास से सफलता मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed