Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Oil abhishek at the Shani temple in Tohana on Shanishchari Amavasya; special adornment on Saturday evening
{"_id":"6ac8ac9721e5d62fdc03c9ff","slug":"video-oil-abhishek-at-the-shani-temple-in-tohana-on-shanishchari-amavasya-special-adornment-on-saturday-evening-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना में शनिचरी अमावस्या पर शनि मंदिर में तेल अभिषेक, शनिवार शाम को विशेष श्रृंगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना में शनिचरी अमावस्या पर शनि मंदिर में तेल अभिषेक, शनिवार शाम को विशेष श्रृंगार
श्री शनि देव मंदिर सभा रतिया रोड की ओर से पितृ पक्ष की शनिचरी अमावस्या पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मंदिर सभा के प्रधान अशोक सिंघल ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 सितंबर शनिवार को शनि अमावस्या मनाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि इस दिन सुबह से शनि महाराज का तेल से अभिषेक शुरू होगा, जो रात्रि 11 बजे तक चलेगा। शाम 6 बजे शनि महाराज का विशेष श्रृंगार किया जाएगा, जिसके लिए राजस्थान से विशेष आभूषण बनकर आए हैं। साथ ही हनुमान जी को भोग लगाया जाएगा। इस मौके पर 11 किलो का केक काटकर शनि जयंती भी मनाई जाएगी।
दोपहर 12 बजे से काले छोले और हलुए का प्रसाद वितरित किया जाएगा। शाम 6 से 7 बजे तक हवन यज्ञ का आयोजन होगा। प्रधान अशोक सिंघल ने सभी शहरवासियों से अपील की कि शनिचरी अमावस्या के पावन अवसर पर शनि देव मंदिर पहुंचकर तेल अभिषेक करें और प्रसाद ग्रहण करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।