{"_id":"6ae9b143f01701666f0a8d57","slug":"video-nursing-officer-got-confused-regarding-cpr-information-jind-team-examined-the-records-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीपीआर जानकारी में उलझ गई नर्सिंग ऑफिसर, जींद की टीम ने जांचा रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीपीआर जानकारी में उलझ गई नर्सिंग ऑफिसर, जींद की टीम ने जांचा रिकॉर्ड
फतेहाबाद। एनक्वास (नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड) के तहत अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं की गुणवत्ता परखने के लिए जींद से आई टीम ने नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने विभिन्न विभागों में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ रिकॉर्ड भी जांचा। निरीक्षण के दौरान सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) से जुड़ी जानकारी पूछे जाने पर एक नर्सिंग ऑफिसर उलझ गई। टीम ने उससे संबंधित जानकारी और प्रक्रिया के बारे में सवाल किए।
टीम ने अस्पताल के आपातकालीन वार्ड, एक्सरे कक्ष, मेल और फीमेल वार्ड तथा ब्लड बैंक का निरीक्षण किया। इस दौरान मरीजों को दी जा रही सुविधाओं, विभागों की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई और जरूरी रिकॉर्ड की जांच की गई। टीम ने स्वास्थ्य कर्मियों से विभिन्न प्रक्रियाओं को लेकर भी सवाल किए, ताकि सेवाओं की गुणवत्ता और कर्मचारियों की जानकारी का आकलन किया जा सके।
-
गौरतलब है कि नागरिक अस्पताल एनक्वास के निर्धारित मानकों के तहत खुद को 79 अंक दे चुका है। अब बाहरी टीम के निरीक्षण के आधार पर अस्पताल की व्यवस्थाओं और दावों की वास्तविक स्थिति का आकलन होगा। अस्पताल में करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से मरम्मत और सुधार कार्य भी करवाए जा रहे हैं। ऐसे में निरीक्षण को अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं और बुनियादी सुविधाओं की गुणवत्ता परखने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
-
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।