Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Residents of Ward 3 are distressed as a street has been left in an incomplete state, forcing them to live amidst dust and dirt for the past two months.
{"_id":"6ae9b17cf16339575800ee8c","slug":"video-residents-of-ward-3-are-distressed-as-a-street-has-been-left-in-an-incomplete-state-forcing-them-to-live-amidst-dust-and-dirt-for-the-past-two-months-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"गली अधूरी छोड़ने से लोग परेशान, दो महीने से धूल-मिट्टी में रहने को मजबूर वार्ड-3 के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गली अधूरी छोड़ने से लोग परेशान, दो महीने से धूल-मिट्टी में रहने को मजबूर वार्ड-3 के लोग
टोहाना। शहर की गुप्ता कॉलोनी वार्ड नंबर 3 में गली निर्माण कार्य अधूरा छोड़े जाने से लोगों में भारी रोष है। मंगलवार को कॉलोनीवासियों ने गली में एकत्रित होकर प्रशासन और ठेकेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जल्द काम शुरू न होने पर चंडीगढ़ रोड जाम करने की चेतावनी दी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब दो महीने पहले गली को उखाड़ दिया गया था। पानी निकासी के लिए बनाए गए मैनहोल भी खुले पड़े हैं। ठेकेदार ने गली में थोड़ी-बहुत मिट्टी डालकर काम बंद कर दिया। आरोप है कि ठेकेदार एक दिन आता है और दस दिन छुट्टी कर लेता है।
गुस्साए लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार ठेकेदार, एमसी और प्रधान नरेश बंसल को फोन किया, लेकिन हर बार सुबह मिस्त्री-मजदूर भेजने का आश्वासन देकर टाल दिया जाता है। दिवाली का त्योहार सिर पर है, लोग घरों की सफाई भी नहीं कर पा रहे हैं। घरों में रेत-मिट्टी भर रही है। बच्चे स्कूल जाते ही कपड़े गंदे कर लेते हैं।
कॉलोनीवासियों ने कहा कि यदि दो दिन के अंदर गली का निर्माण कार्य दोबारा शुरू नहीं हुआ तो वे मजबूरन चंडीगढ़ रोड पर जाम लगाएंगे। इस दौरान महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।