Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Meetings of ward committees in 27 wards have become a farce; in some places, the councilors were absent, while in others, the members themselves failed to show up.
{"_id":"6af465201fd891667c0442f5","slug":"video-meetings-of-ward-committees-in-27-wards-have-become-a-farce-in-some-places-the-councilors-were-absent-while-in-others-the-members-themselves-failed-to-show-up-2026-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"27 वार्डों में वार्ड समितियों की बैठकें बनीं मजाक, कहीं पार्षद नदारद तो कहीं सदस्य ही नहीं पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 वार्डों में वार्ड समितियों की बैठकें बनीं मजाक, कहीं पार्षद नदारद तो कहीं सदस्य ही नहीं पहुंचे
फतेहाबाद। नगर परिषद की ओर से बुधवार को 27 वार्डों में आयोजित वार्ड समिति की बैठकें महज औपचारिकता बनकर रह गईं। जिन बैठकों में वार्ड के विकास कार्यों पर चर्चा होनी थी और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों का सत्यापन किया जाना था, वहां ज्यादातर जगह न पार्षद पहुंचे और न ही वार्ड समिति के सदस्य। कहीं पार्षदों ने बैठक करवाने से ही इंकार कर दिया तो कहीं कर्मचारी अकेले ही लाभार्थियों के सत्यापन की प्रक्रिया में जुटे रहे। कुल मिलाकर तीसरी तिमाही की बैठकें जमीनी स्तर पर व्यवस्था की पोल खोलती नजर आईं।
सबसे गंभीर स्थिति यह रही कि कई वार्डों में बैठक की सूचना तक समय पर नहीं पहुंचाई गई। पार्षदों ने आरोप लगाया कि नगर परिषद बैठकों के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रही है। बैठकों में अधिकारियों की जगह कर्मचारियों को भेज दिया जाता है। ऐसे में वार्डों की समस्याओं और विकास कार्यों पर गंभीरता से चर्चा कैसे हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।