{"_id":"6ac11e2e50614974e30d043f","slug":"video-massive-fire-breaks-out-at-a-scrap-store-in-tohana-flames-raging-for-an-hour-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना के कबाड़ स्टोर में लगी भीषण आग, घंटे भर से धधक रहीं लपटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना के कबाड़ स्टोर में लगी भीषण आग, घंटे भर से धधक रहीं लपटें
टोहाना। शहर के भाटिया नगर रोड पर स्थित ज्ञानचंद गाबा के कबाड़ स्टोर में शनिवार देर शाम अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे स्टोर को अपनी चपेट में ले लिया। कबाड़ में प्लास्टिक, रबर और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने के कारण लपटें दूर तक दिखाई दे रही थीं और धुएं का गुबार उठ रहा था। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और भीड़ को नियंत्रित किया। आग की गंभीरता को देखते हुए टोहाना नगर परिषद और मार्केट कमेटी की फायर ब्रिगेड गाड़ियों को बुलाया गया। करीब एक घंटे से अधिक समय से आग बुझाने का प्रयास जारी है, लेकिन लपटें अभी भी उठ रही हैं।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस के अनुसार आग पर काबू पाने के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा। गनीमत रही कि अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।