फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Faridkot police arrested 706 drug smugglers in four months

फरीदकोट में हेरोइन के साथ महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार, जिला पुलिस ने चार माह में 706 नशा तस्कर किए गिरफ्तार

Sat, 03 Oct 2026 03:20 PM IST
Shahil Sharma शाहिल शर्मा
Updated Sat, 03 Oct 2026 03:20 PM IST
Faridkot police arrested 706 drug smugglers in four months
फरीदकोट में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस के सीआईए स्टाफ ने एक युवक और महिला को 1 किलो 118 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एक मोटरसाइकिल,दो मोबाइल फोन व 51सौ रुपये की ड्रग मनी भी बरामद हुई हैं। दोनों के खिलाफ थाना सदर कोटकपूरा में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार एसएसपी गुरबंस सिंह बैस के निर्देश पर सीआईए टीम गश्त के दौरान गांव खारा पहुंची थी। यहां एक बंद पड़े पेट्रोल पंप के पास मोटरसाइकिल पर युवक और महिला संदिग्ध हालत में खड़े दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर डीएसपी कोटकपूरा संजीव कुमार की मौजूदगी में तलाशी ली तो उनके कब्जे से 1 किलो 118 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साजन कुमार निवासी पंजेके उत्तर, जिला फिरोजपुर और राज कौर उर्फ छिंदर निवासी लाधुका मंडी, जिला फाजिल्का के रूप में हुई है। एसपी जसप्रीत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में खेप सीमावर्ती क्षेत्र से लाकर आगे सप्लाई करने की बात सामने आई है। राज कौर के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी व धोखाधड़ी के तीन मामले दर्ज हैं और वह हाल ही में जेल से बाहर आई थी। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर हेरोइन के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगालेगी। एसपी ने बताया कि इसके अलावा जिला पुलिस ने पिछले 24 घंटे में एनडीपीएस एक्ट के तहत 10 केस दर्ज कर 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फरीदकोट जिला पुलिस ने युद्ध नशों के विरुद्ध अभियान के तहत पिछले चार महीनों में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 495 मामले दर्ज कर 706 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एसपी हेडक्वार्टर जसप्रीत सिंह ने बताया कि इस दौरान 81 किलो 493 ग्राम हेरोइन, 79 किलो पोस्त, 8,282 नशीली गोलियां, 2 किलो 287 ग्राम अफीम और करीब 76 हजार रुपये ड्रग मनी बरामद की गई। पुलिस ने नशा तस्करी के साथ अवैध हथियारों के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए पिछले तीन महीनों में 19 पिस्टल और एक पाइप गन बरामद की है। वहीं, नशा तस्करों की 9 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की चल-अचल संपत्ति संबंधित अथॉरिटी से मंजूरी लेने के बाद फ्रीज करवाई गई है। अभियान के दौरान पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने कोटकपूरा सिटी थाना क्षेत्र में चल रहे एक अनधिकृत नशा छुड़ाओ केंद्र को भी सील किया। एसपी के अनुसार सेफ पंजाब हेल्पलाइन पर फरीदकोट जिले से 899 शिकायतें मिलीं, जिनकी जांच के बाद 415 मामले दर्ज किए गए। प्रोजेक्ट संपर्क के तहत वर्ष 2026 में 105 जागरूकता बैठकें भी की गईं। पुलिस का कहना है कि नशे की सप्लाई चेन तोड़ने और युवाओं को नशे से दूर करने के प्रयास लगातार जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

स्मार्ट बिजली मीटरों से सिम कार्ड चोरी की नहीं रुक रही वारदातें

Video: बख्शी का तालाब में नकब लगाकर चोरी, लाखों के गहने-नकदी पार

03 Oct 2026

Video: वर फ्रंट तक पहुंचा गोमती नदी का पानी, पर्यटकों के लिए प्रवेश बंद

03 Oct 2026

VIDEO: हाईवे पर पेट्रोल-डीजल की लूट, ड्रम-बाल्टियां लेकर दौड़े लोग; वीडियो देख रह जाएंगे हैरान

03 Oct 2026

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखिए ताजा अपडेट

03 Oct 2026
विज्ञापन

कानपुर: कांशीराम अस्पताल में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वास्थ्यकर्मियों ने किया श्रमदान

03 Oct 2026

सीहोर: आधी रात जूते-चप्पल की दुकान में लगी भीषण आग, तीन घंटे की मशक्कत के बाद काबू, लाखों के नुकसान की आशंका

03 Oct 2026
विज्ञापन

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही: संस्कृत के संरक्षण को लेकर सरकार के सामने रखीं 10 सूत्रीय मांगें, गुरुकुल की मांग

03 Oct 2026

VIDEO: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर भीषण हादसा: कंटेनर-डंपर की भिड़ंत के बाद लगी आग, बाइक सवार भी चपेट में; 2 की मौत की आशंका

03 Oct 2026

गोंडा: सांड के हमले में आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

03 Oct 2026

उज्जैन: भांग का शृंगार कर गणेश और मोर पंख की माला से सजे बाबा महाकाल, भस्म रमाकर भक्तों को दिए दिव्य दर्शन

03 Oct 2026

ससुराल वालों से नेहा ने मांगा था दो साल का समय, एशिया में जीता सोना करनाल जिले के बहु ने एशियाई खेल में हॉकी प्रतियोगिता दिखाई दम

03 Oct 2026

VIDEO: लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के लिए इंडिया गठबंधन एकजुट

03 Oct 2026

VIDEO: गांधी जयंती पर 600 लोगों ने निकाली प्रभात फेरी

03 Oct 2026

VIDEO: नालों की सफाई न होने से खेतों में भरा पानी, विधायक ने एसडीएम के सामने उठाया मुद्दा

03 Oct 2026

VIDEO: गांधी-शास्त्री के आदर्शों को अपनाने का आह्वान, डीएम ने स्वच्छता-ईमानदारी और जनसेवा पर दिया जोर

03 Oct 2026

VIDEO: होटल के कमरे में ताक-झांक का आरोप, हंगामा

03 Oct 2026

VIDEO: आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं ने थाने पर किया प्रदर्शन

03 Oct 2026

VIDEO: जर्जर पानी की टंकी जमींदोज, नई से जलापूर्ति शुरू

02 Oct 2026

VIDEO: खेरागढ़ में जलसंकट हुआ दूर, नई टंकी से शुरू हुई सप्लाई

02 Oct 2026

VIDEO: जयंती पर बापू और शास्त्री जी को किया याद, कलेक्ट्रेट में डीएम ने दी श्रद्धांजलि

02 Oct 2026

VIDEO: रसिक दुलारी की माैत का रहस्य, पुलिस की सात टीमें खंगाल रही सुराग, अब तक 50 लोगों से पूछताछ

02 Oct 2026

कंजेहरा गांव में चल रही रामलीला में रावण के क्रोधित होने के दृश्य का भी हुआ मंचन; VIDEO

02 Oct 2026

35 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, दो भागे; VIDEO

02 Oct 2026

स्वच्छता के संकल्प के साथ निकली प्रभात फेरी, VIDEO

02 Oct 2026

धनराशि मिलते ही लंबित मानदेय का होगा भुगतान, VIDEO

02 Oct 2026

वाराणसी में मारपीट का वीडियो वायरल

02 Oct 2026

रामनगरी पहुंचे राजपाल यादव, बोले- अयोध्या से 25 साल पुराना नाता है

02 Oct 2026

मध्य प्रदेश: प्रेम विवाह के बाद पत्नी का एक करोड़ का दुर्घटना बीमा कराया और फिर सुपारी देकर मरवा डाला

02 Oct 2026

करनाल के जाट भवन महापंचायत में गूंजा बदलाव का स्वर, भूपेंद्र लाठर से इस्तीफे की मांग

02 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed