{"_id":"6ac0d78215fcef0aca0ce21d","slug":"truck-loaded-with-800-cases-of-liquor-seized-fatehabad-consignment-being-transported-hidden-amidst-cotton-bale-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 800 पेटी शराब से भरा ट्रक पकड़ा, रुई की गांठों में छिपाकर ले जाई जा रही थी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फतेहाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 800 पेटी शराब से भरा ट्रक पकड़ा, रुई की गांठों में छिपाकर ले जाई जा रही थी
Sat, 03 Oct 2026 03:52 PM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Sat, 03 Oct 2026 03:52 PM IST
सार
पुलिस ने शराब और ट्रक को कब्जे में लेकर थाना सदर फतेहाबाद में केस दर्ज किया है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश के साथ यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
अवैध शराब की तस्करी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए फतेहाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रुई की गांठों के बीच छिपाकर ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की 800 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस ने शराब से लदे ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है। बरामद शराब की पेटियों पर ‘फॉर सेल इन पंजाब ओनली’ अंकित मिला है। पुलिस अब शराब की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
डीएसपी जयसिंह ने बताया कि दो अक्तूबर को पुलिस टीम धारणिया टी-प्वाइंट, बड़ोपल क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम और अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बड़ोपल पुल से गांव बड़ोपल की ओर एनएच-9 पर गुजरात नंबर का एक ट्रक संदिग्ध हालत में खड़ा है। सूचना में बताया गया कि ट्रक में रुई की गांठों के बीच भारी मात्रा में शराब छिपाई गई है।
विज्ञापन
सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जय श्रीराम गौड़ वैष्णु भोजनालय के सामने हरे रंग के तिरपाल से ढका ट्रक खड़ा मिला। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से चालक के बारे में जानकारी जुटाई, लेकिन चालक मौके पर नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने नियमानुसार ट्रक की तलाशी ली। रुई की गांठों के बीच अंग्रेजी शराब की पेटियां छिपाकर रखी हुई थीं। गिनती करने पर कुल 800 पेटियां बरामद हुईं।
विज्ञापन
पुलिस ने शराब और ट्रक को कब्जे में लेकर थाना सदर फतेहाबाद में केस दर्ज किया है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश के साथ यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।