{"_id":"6ac0cf5eae16b3d9b10ff04f","slug":"video-nss-volunteers-at-solan-college-gave-several-spectacular-cultural-performances-including-nati-and-bhangra-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन कॉलेज में एनएसएस स्वयंसेवियों ने दीं नाटी, भांगड़ा समेत कई शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन कॉलेज में एनएसएस स्वयंसेवियों ने दीं नाटी, भांगड़ा समेत कई शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
राजकीय महाविद्यालय सोलन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज ऑडिटोरियम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम के दौरान समाज सेवा में एनएसएस के योगदान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शिवानी शर्मा ने इसमें मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में एक अच्छा इंसान बनने की नसीहत दी। प्राचार्या ने नियमों का कड़ाई से पालन करने और समाज सेवा के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षण घंटों के दौरान मोबाइल फोन से दूरी बनाए रखने की सलाह दी। इसका उद्देश्य कॉलेज परिसर में एक बेहतर और गंभीर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करना था। सोलन जिला के युवा अधिकारी भूपिंदर सिंह गिल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने एनएसएस स्वयंसेवियों की सेवा भावना की सराहना की। गिल ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी विशेष रूप से प्रशंसा की। माई भारत टीम सोलन से कनिष्क शर्मा और कुशाग्र भसीन भी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह सोनी और डॉ. त्रिवेणी शर्मा ने गत दिनों चलाई गई विशेष गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने स्वयंसेवियों का उत्साहवर्धन किया। दोनों कार्यक्रम अधिकारियों ने इस आयोजन के सफल प्रबंधन और संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।