Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Fatehabad: Action taken in a 2016 heroin case; two Scorpio vehicles and assets worth ₹5.24 crore, acquired through drug trafficking, have been frozen so far.
{"_id":"6aa5278644347e928a008bbf","slug":"video-fatehabad-action-taken-in-a-2016-heroin-case-two-scorpio-vehicles-and-assets-worth-rs524-crore-acquired-through-drug-trafficking-have-been-frozen-so-far-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: 2016 के हेरोइन मामले में कार्रवाई, अब तक नशा तस्करी से खरीदी गई दो स्कॉर्पियो और 5.24 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: 2016 के हेरोइन मामले में कार्रवाई, अब तक नशा तस्करी से खरीदी गई दो स्कॉर्पियो और 5.24 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज
फतेहाबाद पुलिस ने रतिया निवासी रमनदीप की करीब 30 लाख रुपये कीमत की दो महिंद्रा स्कॉर्पियो गाड़ियां फ्रीज करवाई हैं। ये कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ(1) के तहत की गई है। सक्षम प्राधिकारी सेफ्मा नई दिल्ली ने नौ सितंबर को फ्रीजिंग आदेश को मंजूरी दी थी।
एएसपी दिव्यांशी सिंगला ने बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के साथ तस्करों के आर्थिक नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। वर्ष 2026 में अब तक जिले में 480 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वित्तीय जांच के आधार पर 32 नशा तस्करों की कुल 5 करोड़ 24 लाख 98 हजार 149 रुपये की संपत्ति फ्रीज करवाई गई है। उन्होंने बताया कि रमनदीप को सात मई 2016 को सात ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। इस संबंध में थाना शहर रतिया में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई थी। मामले की वित्तीय जांच के दौरान पुलिस की बस अड्डा चौकी और प्रॉपर्टी अटैचमेंट सेल ने आरोपी की आय, संपत्ति और आर्थिक स्रोतों की जांच की। इसके आधार पर दोनों स्कॉर्पियो को फ्रीज करने का आदेश 11 अगस्त 2026 को जारी किया गया था। पुलिस के अनुसार रमनदीप के खिलाफ वर्ष 2018, 2023, 2025 और 2026 में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। एएसपी ने कहा कि नशा तस्करों की गिरफ्तारी के साथ उनकी अवैध कमाई और संपत्ति पर भी कार्रवाई जारी रहेगी। फ्रीज की गई संपत्ति को सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना बेचा या हस्तांतरित नहीं किया जा सकेगा। पुलिस ने आमजन से नशा तस्करी की सूचना देने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।