{"_id":"6749b418a5b53e1b76078de5","slug":"video-eka-thasabra-sa-bugdhhaga-kalkatara-rata-rajasatara-ka-le-ii-thasha-kathara-ma-umaugdha-bhaugdha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : एक दिसंबर से बढ़ेंगे कलेक्टर रेट, रजिस्ट्री के लिए ई दिशा केंद्र में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : एक दिसंबर से बढ़ेंगे कलेक्टर रेट, रजिस्ट्री के लिए ई दिशा केंद्र में उमड़ी भीड़
जिले में एक दिसंबर से कलेक्टर गेट बढ़ जाएंगे। रेट बढ़ने से पहले ही रजिस्ट्री करवाने के लिए दो दिन से ई दिशा केंद्रों में भीड़ उमड़ रही है। सामान्य दिनों में जहां एक दिन में ई दिशा केंद्र में 50 रजिस्ट्री हो रही थी, वहीं अब यह आंकड़ा बढ़कर 100 तक पहुंच गया है। शुक्रवार को भी फतेहाबाद स्थित ई दिशा केंद्र में रजिस्ट्री करवाने आए लोगों की भारी भीड़ लगी रही। महिलाओं की भी अच्छी खासी उपस्थिति रही। कई महिलाएं तो छोटे-छोटे बच्चों को साथ लेकर पहुंची। एकदम से दबाव बढ़ने के कारण राजस्व विभाग की वेबसाइट भी स्लो रही। इससे एक रजिस्ट्री में 10 से 15 मिनट का समय लगता रहा। शुक्रवार को 127 टोकन काटे गए जबकि इससे पहले वीरवार को 60 रजिस्ट्री हो पाई थी।
ई दिशा केंद्र में कार्यरत कर्मचारी देवीलाल ने बताया कि एक दिसंबर से नए कलेक्टर रेट लागू होंगे। रजिस्ट्री के लिए शुक्रवार का दिन आखिरी है क्योंकि शनिवार व रविवार को छुट़्टी रहेगी। सोमवार से नए कलेक्टर रेट के साथ ही रजिस्ट्री होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।