{"_id":"6a947ff345bdde403402d8e7","slug":"wheels-keep-turning-but-amenities-lag-behind-one-has-to-wait-for-buses-while-standing-in-the-sun-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-160221-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पहिये दौड़े, सुविधाएं ठहरीं...धूप में खड़े होकर करना पड़ता है बसों का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पहिये दौड़े, सुविधाएं ठहरीं...धूप में खड़े होकर करना पड़ता है बसों का इंतजार
Mon, 31 Aug 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। आठ रूटों पर बसों का संचालन शुरू होने से पुराने बस स्टैंड पर यात्रियों की आवाजाही बढ़ गई है लेकिन सुविधाओं के अभाव में यहां बस का इंतजार करना परेशानी का सबब बन गया है। पर्याप्त बेंच और बैठने की व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों को तेज धूप में खड़े रहकर या फर्श पर बैठकर बस का इंतजार करना पड़ रहा है। ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और विद्यार्थियों को उठानी पड़ रही है।
पुराने बस स्टैंड से नागपुर, हांसपुर, आदमपुर, भूथन, दादूपुर समेत करीब 35 गांवों के लिए बसें चलती हैं। सुबह से ही यात्रियों की आवाजाही शुरू हो जाती है और दिनभर लोग बसों के इंतजार में पहुंचते रहते हैं। कई बार बसों के आने में देरी होने पर यात्रियों को लंबे समय तक खड़े रहना पड़ता है। परिसर में पर्याप्त बेंच नहीं होने से बुजुर्गों को विशेष परेशानी होती है। महिलाओं और छोटे बच्चों के साथ यात्रा करने वाले परिवारों को भी बैठने की जगह नहीं मिलती।
दो माह से नहीं सुधरी व्यवस्था:
रोडवेज की ओर से आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए करीब दो माह पहले पुराने बस स्टैंड से बसों का संचालन शुरू किया गया था। इसके बावजूद अब तक यात्रियों के लिए पर्याप्त मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाई गई हैं। सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी विनोद अरोड़ा, हरदीप सिंह, देवेंद्र दहिया और अजय कुमार ने मांग की कि पुराने बस स्टैंड पर पर्याप्त संख्या में बेंच लगाए जाएं। साथ ही बैठने के लिए शेड का निर्माण किया जाए ताकि बसों का इंतजार करने वाले यात्रियों को धूप से राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि सुविधाओं की कमी का असर रोजाना बस से सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
-- --
पुराने बस स्टैंड पर यात्रियों के बैठने की व्यवस्था सुधारने के लिए कार्रवाई चल रही है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।-मनोज कुमार, रोडवेज महाप्रबंधक