{"_id":"6749410728d5dda25a074926","slug":"factory-blast-operator-dies-under-suspicious-circumstances-in-mia-alwar-news-c-1-1-noi1339-2364949-2024-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Alwar News: ब्लास्टक ऑपरेटर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: ब्लास्टक ऑपरेटर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Fri, 29 Nov 2024 11:22 AM IST
Link Copied
अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में IDL कंपनी के शॉर्ट ब्लास्टिक ऑपरेटर अहमद अंसारी (40) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अहमद, उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के निवासी थे और 2011 से अलवर में किराए के मकान में अकेले रहते थे।
जानकारी के अनुसार मृतक का साथी शीशपाल सिंह ने बताया कि उनके साथी अहमद अंसारी जिनकी संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। हम दोनों लोग कल देर रात करीब 10:00 बजे के समीप कंपनी से एक साथ निकले थे और शीशपाल सिंह ने अहमद अंसारी को उसके किराए के मकान लोहिया के तिबारे के समीप छोड़ा था। तब तक अहमद अंसारी बिल्कुल स्वस्थ था। सुबह करीब 5 बजे के समीप अहमद अंसारी के पड़ोस में रहने वाली एक महिला का कंपनी में फोन आया कि अहमद अंसारी अपने किराए के मकान के बाहर अचेत अवस्था में गिरा हुआ है। इसकी सूचना के बाद कंपनी से कुछ कर्मचारी अहमद अंसारी के किराए के मकान पर पहुंचे तो वहां उसको अचेत अवस्था में पाया। एंबुलेंस की सहायता से अहमद अंसारी को जिला अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टर द्वारा अहमद अंसारी को मृत घोषित कर दिया गया। अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
अहमद अंसारी के साथी ने बताया कि अहमद 2011 से किराए के मकान पर अकेला रह रहा था, जो IDL कम्पनी के सॉर्ट ब्लास्टिक ऑपरेटर के पद पर काम करता है। उत्तरप्रदेश के बस्ती के हुन्द्रा कुनर गांव का निवासी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अहमद अंसारी की मौत का पता लगा रही है कि वह आखीर मरा कैसे। वह घर के बाहर कैसे पड़ा मिला। पुलिस सभी बिन्दुओं पर मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।