फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Opposition to the cleanup drive... garbage thrown at officials.

Fatehabad News: सफाई का विरोध...अधिकारियों पर कचरा फेंका

Mon, 31 Aug 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 31 Aug 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Opposition to the cleanup drive... garbage thrown at officials.
कूड़ा उठान के दौरान विरोध कर रहे सफाई व अग्निशमन कर्मचारियों को गाड़ी में बैठा कर शहर थाना ले ज
रतिया। नगर पालिका सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच शहर में लगे कूड़े के ढेर हटाने के लिए रविवार दोपहर करीब 12 बजे प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान शुरू किया। जेसीबी से सफाई अभियान शुरू होते ही हड़ताली सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और विरोध करने लगे। आरोप है कि इस दौरान अधिकारियों पर कचरा फेंका गया। पुलिस ने 20 महिला कर्मचारियों समेत 36 सफाईकर्मियों को हिरासत में लेकर शहर थाना पहुंचाया।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं महिला महाविद्यालय के प्रिंसिपल परम जीत सिंह सन्धाव और बोर्ड के एसडीओ सुनील कंबोज के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई की। इसके बाद नगरपालिका सचिव शुभम कुमार की टीम ने जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की मदद से शहर के करीब आठ डंपिंग प्वाइंट से कूड़ा उठाने का काम शुरू किया। अभियान के दौरान सदर थाना प्रभारी शीशपाल, शहर थाना के कार्यवाहक प्रभारी प्रवीण कुमार समेत करीब 100 पुलिस कर्मचारी तैनात रहे।
विज्ञापन


शहर थाना के कार्यवाहक प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि सफाई व्यवस्था को लेकर चलाए गए अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 36 कर्मचारियों को डिटेन कर शहर थाना भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले सप्ताह भी हिरासत में लिए थे 28 कर्मचारी :

गत रविवार को भी नगर पालिका प्रशासन ने देर रात करीब दो बजे पुलिस बल की सहायता से कूड़ा उठाने का अभियान चलाया था। उस दौरान विरोध कर रहे 18 महिला और 10 पुरुष कर्मचारियों समेत 28 सफाई कर्मियों को हिरासत में लेकर शहर थाना पहुंचाया गया था। करीब छह घंटे बाद उन्हें छोड़ा गया था।


सरकार पर वादाखिलाफी का लगाया आरोप :



कर्मचारी नेता भूप सिंह ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल लगातार 25वें दिन भी जारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कर्मचारियों से किए वादे पूरे नहीं कर रही है। प्रमुख मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना और पुरानी पेंशन बहाल करना शामिल है। उन्होंने बताया कि रविवार को सर्व कर्मचारी संघ की बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी। सरकार का अड़ियल रवैया जारी रहा तो हड़ताल अनिश्चितकाल तक जारी रखने के साथ कूड़ा उठाने की कार्रवाई का विरोध भी जारी रहेगा।







Template

Image Attachment

Photo Manager

Social Media

Metadata

Attach Document

Translate

Backup

Agency

AI

QrCode

Attch Audio/Video

Last Version
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed