{"_id":"681b25c3f70e5afa55030a45","slug":"video-bjp-celebrated-the-action-of-indian-army-in-fatehabad-burst-crackers-in-bjp-office-2025-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"भारतीय सेना की कार्रवाई पर फतेहाबाद में भाजपा ने मनाई खुशी, बीजेपी कार्यालय में चलाए पटाखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय सेना की कार्रवाई पर फतेहाबाद में भाजपा ने मनाई खुशी, बीजेपी कार्यालय में चलाए पटाखे
बुधवार को बीजेपी जिला कार्यालय ‘फतेह कमल’ में जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा के नेतृत्व में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भारतीय सेना की इस कार्रवाई पर पटाखे चलाकर खुशी जताई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद, भारतीय सेना जिन्दाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकबाद मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
भारत सरकार का आतंकवाद पर इस करारे प्रहार को जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा ने न्याय संगत बताया है। अपने संबोधन में एडवोकेट प्रवीण जोड़ा ने कहा कि 22 अप्रैल को भारत के कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने कायराना हमला करते हुए मासूम हिन्दुओं की निर्मम हत्या कर दी थी, इस घटना ने पूरे देश को आघात पहुंचाया था। इस हमले में 26 मासूमों की हत्या हुई थी।
कायर आतंकियों ने महिलाओं के सामने उनके सुहाग और सिन्दूर को उजाड़ा था। उसी दिन देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के खिलाफ आतंकवाद को जड़ से खत्म करने का संकल्प ले लिया था। 6-7 मई की मध्य रात्रि को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल निर्देशन में भारतीय सेना ने ‘ऑप्रेशन सिन्दूर’ पाकिस्तान की सीमा में घुसकर 9 आतंकी ठिकानों को मिट्टी में मिलाने का शौर्य पूरे विश्व को दिखाया है। इस ऑप्रेशन में कई बड़े आतंकियों समेत 100 से अधिक आतंकवादियों को जहन्नुम का रास्ता दिखा दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।