Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Athletes displayed their prowess at the athletics competition in Fatehabad; selections for the national competition will take place.
{"_id":"6aca1a320656fd7fe60acbf4","slug":"video-athletes-displayed-their-prowess-at-the-athletics-competition-in-fatehabad-selections-for-the-national-competition-will-take-place-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए होगा चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए होगा चयन
एथलेटिक्स एसोसिएशन फतेहाबाद की ओर से शनिवार को पुलिस लाइन खेल स्टेडियम में नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट-2026 के तहत जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ी 14 से 16 नवंबर तक हैदराबाद, तेलंगाना में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। 0
एसोसिएशन के जिला सचिव बलवान पारता ने बताया कि अंडर-16 बालकों की लंबी कूद में गोरखपुर के जोवित मांझू ने 4.13 मीटर की छलांग लगाकर पहला स्थान हासिल किया। नांगल के प्रिंस 3.95 मीटर के साथ दूसरे और फतेहाबाद के रुखसार 3.94 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में मुस्कान ने 3.35 मीटर की छलांग के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। रिपल 3.33 मीटर के साथ दूसरे और रतिया की प्रीत 3.15 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रही। इसी तरह अंडर-14 बालिकाओं की ट्रायथलॉन स्पर्धा में दिव्यान ने प्रथम, हंसाना ने दूसरे और रतिया की अमृत कौर ने तीसरे स्थान प्राप्त किया।अंडर-16 बालिकाओं की 60 मीटर दौड़ में मुस्कान ने 8.98 सेकंड में दौड़ पूरी कर पहला स्थान हासिल किया। भावना रेखा 9.11 सेकंड के साथ दूसरे और सानू 9.28 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रही।
बालकों की इसी स्पर्धा में जोवित मांझू ने 7.51 सेकंड के साथ पहला, अंकुश ने 7.56 सेकंड के साथ दूसरा और हरमन सिंह ने 8.10 सेकंड के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। शॉट पुट में अंडर-16 बालिकाओं में भारती ने 9.60 मीटर के प्रदर्शन के साथ पहला, वाटिका ने 6.44 मीटर के साथ दूसरे व नंदेर कौर 6.15 मीटर के साथ तीसरे और अनिषा 5.90 मीटर के साथ चौथे स्थान पर रही। बालकों में अहेड़वान, रतिया के हरगुन सिंह ने 11.08 मीटर के साथ पहला स्थान हासिल किया। मदन लाल 8.42 मीटर के साथ दूसरे और चंदर पाल 8.10 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
अंडर-16 बालिकाओं की 80 मीटर हर्डल दौड़ में सहिंता ने 12.55 सेकंड में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान हासिल किया। रिधिं 15.41 सेकंड के साथ दूसरे तथा नैंसी 17.20 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रही। बालकों की इस स्पर्धा में गोविंद यादव 12.04 सेकंड के साथ पहले, अंकुश 13.12 सेकंड के साथ दूसरे और लोकेश 15.43 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।