Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Amidst factionalism, the newly appointed head asserted, "I have the majority; we will get shops allotted to the artisans who have been here for 30 years."
{"_id":"6aca41b74439db73cc02780e","slug":"video-amidst-factionalism-the-newly-appointed-head-asserted-i-have-the-majority-we-will-get-shops-allotted-to-the-artisans-who-have-been-here-for-30-years-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुटबाजी के बीच नवनियुक्त प्रधान बोले, मेरे पास बहुमत, 30 साल पुराने मििस्त्रयों को अलॉट करवाएंगे दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुटबाजी के बीच नवनियुक्त प्रधान बोले, मेरे पास बहुमत, 30 साल पुराने मििस्त्रयों को अलॉट करवाएंगे दुकानें
फतेहाबाद। ऑटो मार्केट में प्रधान पद को लेकर चल रही खींचतान के बीच खुद को नवनियुक्त प्रधान कहने वाले बलविंद्र उर्फ बल्ली ने बहुमत अपने साथ होने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि ऑटो मार्केट के लोगों ने उन्हें चुना है और उनके पास पर्याप्त बहुमत है। मार्केट में किसी तरह का विवाद नहीं है। उनकी प्राथमिकता लंबे समय से दुकानें मिलने का इंतजार कर रहे करीब 30 साल पुराने मिस्त्रियों को दुकानें अलॉट करवाना है। इसके साथ ही यूनियन का रजिस्ट्रेशन करवाकर संगठन को औपचारिक रूप देने की बात भी कही। शनिवार को बल्ली ने धन्यवादी दौरा किया।
प्रधान पद को लेकर पिछले करीब एक माह से मार्केट में खींचतान चल रही है। हरपाल ढाका नए प्रधान बल्ली के चयन का विरोध कर चुके हैं। ढाका का कहना है कि वह ही प्रधान है। वहीं, बल्ली ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा और पूर्व विधायक दुड़ाराम से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा था। दूसरी ओर, हरपाल ढाका भी सम्मेलन के जरिये शक्ति प्रदर्शन कर चुके हैं और समर्थकों के साथ पूर्व विधायक दुड़ाराम के पास पहुंचे थे। ऐसे में प्रधान पद को लेकर दोनों पक्षों के बीच वर्चस्व की लड़ाई चर्चा में है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।