Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Ahead of the farmers' ultimatum to block railway tracks, the Fatehabad administration cleared the way; *laddoos* were distributed as soon as the railway crossing at Jakhal was opened.
{"_id":"6adc3f1538edb8e9930e9dda","slug":"video-ahead-of-the-farmers-ultimatum-to-block-railway-tracks-the-fatehabad-administration-cleared-the-way-laddoos-were-distributed-as-soon-as-the-railway-crossing-at-jakhal-was-opened-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"किसानों के रेल ट्रैक जाम करने के अल्टीमेटम से पहले फतेहाबाद प्रशासन ने खोला रास्ता, जाखल में फाटक खुलते ही बांटे लड्डू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के रेल ट्रैक जाम करने के अल्टीमेटम से पहले फतेहाबाद प्रशासन ने खोला रास्ता, जाखल में फाटक खुलते ही बांटे लड्डू
फतेहाबाद के जाखल में रेलवे के अस्थायी रास्ते को खुलवाने की मांग को लेकर पिछले कई महीनों से चल रहा किसानों का संघर्ष आखिरकार रंग लाया।
किसानों द्वारा रेल ट्रैक जाम करने के अल्टीमेटम से पहले ही प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए शनिवार सुबह करीब 9 बजे रास्ता खोलने के आदेश जारी कर दिए। इसके बाद करीब साढ़े 9 बजे रेलवे और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में किसानों के लिए रास्ता खुलवा दिया गया।
रास्ता खुलने पर किसानों ने लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की और जिला प्रशासन तथा रेलवे प्रशासन का आभार जताया। गौरतलब है कि शुक्रवार को रास्ता नहीं खुलने से नाराज किसानों ने रेलवे ट्रैक जाम कर दिया था।
इसके बाद देर रात तक किसानों और प्रशासन के बीच बातचीत का दौर चलता रहा। किसानों ने स्पष्ट चेतावनी दी थी कि यदि शनिवार सुबह 10 बजे तक रास्ता नहीं खोला गया तो वे दोबारा रेल ट्रैक जाम करेंगे। इसी अल्टीमेटम को देखते हुए प्रशासन ने सुबह 9 बजे तक रास्ता खोलने के आदेश जारी कर दिए और किसानों को इसकी सूचना दे दी।
शनिवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे रेलवे प्रशासन के अधिकारी, स्थानीय पुलिस, भूना के डीएसपी नरसिंह, टोहाना के एसडीएम आकाश शर्मा और जाखल नायब तहसीलदार राष्विन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की मौजूदगी में रास्ता खुलवाया गया। रास्ता खुलते ही किसानों ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी जाहिर की।
एसडीएम बोले- किसानों की समस्या को देखते हुए निकाला समाधान
इस संबंध में टोहाना एसडीएम आकाश शर्मा ने कहा कि किसानों को काफी समय से रास्ते को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए इसका समाधान करवाया गया है।
वहीं, किसानों ने रास्ता खुलवाने पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और रेलवे प्रशासन का धन्यवाद किया। किसानों का कहना था कि रास्ता बंद होने के कारण उन्हें अपनी फसल मंडी तक पहुंचाने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। अब रास्ता खुलने से किसानों को बड़ी राहत मिली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।