Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Charkhi Dadri News
›
Father died six months ago; now, the only son has passed away in an accident, while the mother is fighting for her life in the hospital.
{"_id":"6af5919c18a54b30e40dc382","slug":"video-father-died-six-months-ago-now-the-only-son-has-passed-away-in-an-accident-while-the-mother-is-fighting-for-her-life-in-the-hospital-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"छह महीने पहले पिता की मौत, अब हादसे में इकलौते बेटे ने तोड़ा दम; मां अस्पताल में जिंदगी से जूझ रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह महीने पहले पिता की मौत, अब हादसे में इकलौते बेटे ने तोड़ा दम; मां अस्पताल में जिंदगी से जूझ रही
चरखी दादरी। छह महीने पहले बीमारी के कारण पिता का निधन हो गया और अब सड़क हादसे में परिवार ने अपना इकलौता बेटा भी खो दिया। बुधवार को रोहतक से मां के साथ आल्टो कार में घर लौट रहे 24 वर्षीय साहिल की गांव समसपुर के पास एनएच-152डी के नजदीक अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे में उसकी मां सुमन गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार, झज्जर घाटी निवासी साहिल बुधवार को अपनी मां के साथ किसी जरूरी काम से रोहतक गया था। वापस लौटते समय समसपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में साहिल ने दम तोड़ दिया, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं।
सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।
जांच अधिकारी एएसआई मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक की छोटी बहन आकांशी के बयान दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
साहिल परिवार का इकलौता बेटा था। छह महीने पहले बीमारी से पिता की मौत के बाद वही मां और छोटी बहन का सहारा था। अब उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही है, वहीं छोटी बहन आकांशी ने अपने पिता के बाद भाई को भी खो दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।