Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Charkhi Dadri News
›
Charkhi Dadri! Body of a former Sarpanch found in bushes in Hindol village; the incident has caused a stir in the area.
{"_id":"6af6bfd83aae5e381c04a711","slug":"video-charkhi-dadri-body-of-a-former-sarpanch-found-in-bushes-in-hindol-village-the-incident-has-caused-a-stir-in-the-area-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी के गांव हिंडोल में झाड़ियों में मिला पूर्व सरपंच का शव, इलाके में फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी के गांव हिंडोल में झाड़ियों में मिला पूर्व सरपंच का शव, इलाके में फैली सनसनी
दो दिन पहले कार लेकर घर से निकले थे कटेसरा निवासी कृष्ण पहलवान, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की
चरखी दादरी। जिले के गांव हिंडोल में वीरवार शाम झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान भिवानी जिले के गांव कटेसरा निवासी 60 वर्षीय पूर्व सरपंच कृष्ण पहलवान के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही बौंद कलां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया।
ग्रामीणों के अनुसार कृष्ण पहलवान दो दिन पहले अपनी कार लेकर घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे। वीरवार शाम गांव हिंडोल में झाड़ियों के बीच उनका शव दिखाई दिया। ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112 पर फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने शव को चरखी दादरी के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिससे मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।