{"_id":"6af616b845e82b66e100b669","slug":"both-accused-convicted-in-the-murder-case-of-lucky-alias-bhola-sentenced-to-life-imprisonment-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-162879-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: लक्की उर्फ भोला हत्याकांड में दोनों आरोपी दोषी करार, आजीवन कारावास की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: लक्की उर्फ भोला हत्याकांड में दोनों आरोपी दोषी करार, आजीवन कारावास की सजा
Fri, 13 Nov 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। रविदास बस्ती स्थित दश्नामी अखाड़े में हुए लक्की उर्फ भोला हत्याकांड में न्यायालय ने दोनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी मनोज उर्फ मोजी और सुभाष उर्फ सिद्ध को दोषी करार देते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीआर चालिया की अदालत ने मामले में फैसला सुनाया।
मामले के अनुसार, 30 जून 2024 को लक्की उर्फ भोला दश्नामी अखाड़े में ताश खेलने के लिए गया था। इसी दौरान दोनों आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन और अन्य लोग उसे उपचार के लिए पीजीआईएमएस रोहतक लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
घटना के बाद थाना शहर दादरी में आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 506 और 34 के तहत केस दर्ज किया था। मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने उपलब्ध साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को दोषी ठहराया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन
मृतक के परिवार की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता विक्रम पंवार ने बताया कि न्यायालय का यह फैसला न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे पीड़ित परिवार को न्याय मिला है। उन्होंने बताया कि मृतक लक्की उर्फ भोला के पिता सुरेश कौशिक और माता कृष्णा देवी ने भी फैसले पर संतोष जताया है।